फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun: Son-in-law of Orai Municipal President committed suicide

Jalaun: उरई नगरपालिका अध्यक्ष के दामाद ने नदी में छलांग लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 10 Dec 2022 01:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 10 Dec 2022 01:23 PM IST
सार

जालौन जिले में लोहा व्यापारी की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Jalaun: Son-in-law of Orai Municipal President committed suicide
मृतक विपुल उर्फ सुधीर गुप्ता की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के जालौन जिले में अज्ञात कारणों के चलते लोहा व्यापारी और उरई नगर पालिका अध्यक्ष के दामाद ने कालपी यमुना पुल पर कार खड़ी कर छलांग लगा दी। परिजनों ने जब खोजबीन की तो कार पुल पर खड़ी देख गोताखोरों की मदद से नदी में तलाश कराई। व्यापारी का शब गोताखोरों ने कानपुर देहात सीमा में नदी से बरामद कर लिया।

विज्ञापन


उरई नगर पालिका अध्यक्ष अनिल बहुगुणा के दामाद विपुल गुप्ता उर्फ सुदीप गुप्ता (42) निवासी मोहल्ला तुलसी नगर कानपुर में लोहा व्यापारी थे। शुक्रवार रात करीब 9 बजे विपुल गुप्ता अपनी कार लेकर घरवालों से बिना कुछ कहे निकल गए। इस दौरान वह कालपी की यमुना नदी को क्रॉस करके कानपुर देहात सीमा में पहुंचे और वहां अपनी कार खड़ी करके पुल से नदी में छलांग लगा दी।
विज्ञापन


इस बात की जानकारी किसी को ना लगी। पूरी रात पुल के किनारे खड़ी गाड़ी को देखकर शनिवार सुबह लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो उससे मिले कागजातों से विपुल गुप्ता की पहचान हुई और तब उनके घरवालों को खबर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विपुल के लापता होने की जानकारी के बाद कानपुर देहात व कालपी पुलिस ने नदी में उनकी खोजबीन शुरू कराई और स्थानीय गोताखोरों व नाव वालों को नदी में उतारा। उन्होंने करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला जिसे कानपुर देहात की पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed