फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun: Seven vehicles collided with each other due to fog, five injured

Jalaun: घने कोहरे के चलते आपस में भिड़े सात वाहन, पांच लोग घायल, मची चीख-पुकार

Wed, 11 Jan 2023 03:02 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 11 Jan 2023 03:02 PM IST
विज्ञापन
Jalaun: Seven vehicles collided with each other due to fog, five injured
जालौन में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

जालौन जिले के आटा में घने कोहरे की धुंध के कारण झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे के आटा थाना क्षेत्र संकट मोचन मंदिर के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में सात वाहनों की आपस में भिड़ंत हो गई। हादसे में पुलिस की पीआरवी वाहन को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, गनीमत यह रही उसमें कोई सवार नहीं था।

विज्ञापन


हादसे में पांच लोग घायल हो गए जिसमें एक ट्रक चालक ट्रक की केबिन में कुछ देर तक फंसा रहा। जिसको पुलिस व राहगीरों की मदद से निकालकर एम्बुलेंस से उरई अस्पताल भेजा गया। पुलिस वाहन को सुबह सात बजे घने कोहरे के कारण आटा थाना क्षेत्र के संकट मोचन मंदिर के पास झांसी की ओर से आ रहा ट्रक ने कोहरे की धुंध में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इसके बाद कुछ दूरी पर कृषि फार्म के पास एक ट्रक खड़े ट्रक में भिड़ गया। हादसे में ट्रक में फंसे चालक कौशांबी निवासी प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों में विकास लखेरा (39), भारत (25) निवासी सदर बाजार झांसी, मुकेश प्रतापगढ़, राहुल (30) शामिल हैं। घायलों को आटा थाना प्रभारी निरीक्षक अर्जुन सिंह ने एम्बुलेंस से उरई अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे से हाईवे पर चीखपुकार मच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed