फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun Road Accident: Two BJP leaders Died in collision with unknown vehicle

Jalaun Road Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क हादसे में बाइक सवार दो भाजपा नेताओं की मौत

Sun, 14 Aug 2022 02:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 14 Aug 2022 02:31 PM IST
सार

यूपी के जालौन जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें बाइक सवार दो भाजपा नेताओं की दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन
Jalaun Road Accident: Two BJP leaders Died in collision with unknown vehicle
आनंद मोहन व देवेश पटेल की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालौन जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। शनिवार रात एक कार्यक्रम में शामिल होकर बाइक से वापस लौट रहे दो भाजपा नेताओं को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए भाजपा नेताओं की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुढ़ार सालाबाद निवासी भाजपा के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य आनंद मोहन चतुर्वेदी (43) अपने साथी व भाजपा नेता देवेश कुमार पटेल (45) के साथ शनिवार शाम भिटारा के पास स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। समरोह में शामिल होने के बाद मध्य रात्रि के करीब दोनों बाइक से वापस गांव लौट रहे थे। तभी भिटारा से निकलते ही किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक से उछलकर सड़क किनारे जा गिरे। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आईं।

विज्ञापन

सिर में चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने हादसे की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुुंची पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आनंद मोहन चतुर्वेदी के परिवार में पत्नी पूजा के अलावा दो पुत्रियां वैशाली और विशाखा व एक पुत्र सागर (10) है। वहीं देवेश पटेल के परिवार में पत्नी सुधा, पुत्री साक्षी व पुत्र कार्तिक (15) हैं। उनके निधन की सूचना जब उनके परिवार में पहुंची तो परिजनों में चीख-पुकार मच गई। उधर हादसे में गांव के दो लोगों के निधन की खबर सुनकर गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed