{"_id":"5f2d8ed88ebc3e3d0e2ab431","slug":"jalaun-rajasthan-police-recovered-one-crore-rupees-and-bike","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जालौन: राजस्थान पुलिस ने एक करोड़ रुपये और बाइक बरामद की, एटीएम हैकर्स ने भूसे के ढेर में दबाए थे पैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन: राजस्थान पुलिस ने एक करोड़ रुपये और बाइक बरामद की, एटीएम हैकर्स ने भूसे के ढेर में दबाए थे पैसे
Fri, 07 Aug 2020 11:11 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 07 Aug 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
राजस्थान में एटीएम हैक कर रुपये उड़ाने के आरोपी सगे भाइयों को लेकर चित्तौड़गढ़ थाने की पुलिस दो दिन पूर्व जालौन के महेबा ब्लाक के हीरापुर गांव पहुंची। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने उनके घर से भूसे के ढेर दबे हुए करीब एक करोड़ रुपये और दो नई बाइकें बरामद की।
कालपी कोतवाल शिव गोपाल का कहना है कि राजस्थान पुलिस बरामदगी के बाद माल समेत आरोपियों को लेकर वापस चली गई। पूरा मामला क्या है, उन्हें भी ठीक से जानकारी नहीं है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक बीते दिनों चित्तौड़ थाना क्षेत्र में एटीएम हैक करने के आरोप में पुलिस ने ब्लाक के हीरापुर गांव निवासी दो सगे भाइयों मनमोहन और हरिश्चंद्र पुत्र कालीचरण को कानपुर देहात निवासी एक युवती के साथ पकड़ा था।

जिनसे काफी मात्रा में रुपयों की बरामदगी राजस्थान में भी की गई थी। उसी मामले में बरामदगी के लिए दो दिन पूर्व चित्तौड़गढ़ थाने की पुलिस तीनों आरोपियों को लेकर हीरापुर गांव आई थी। जहां आरोपियों की निशानदेही उनके घर में भूसे के ढेर में दबा एक गत्ता और दो नई बाइकें बरामद की।
ग्रामीणों के मुताबिक गत्ते को खोलने पर पुलिस की आंखें फटी की फटी रह गई। गत्ते में करीब एक करोड़ रुपये थे। जिसे समेट कर राजस्थान पुलिस उसी दिन देर रात वापस चली गई। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों सगे भाई पिछले काफी समय से रोजगार के लिए राजस्थान में रह रहे थे, जहां से ही उन्होंने फर्जीवाड़ा किया था।
इधर, लाकडाउन के दौरान ही दोनों भाइयों ने पड़ोस के गांव में 25 बीघा जमीन भी खरीदी थी, तभी से लोगों को शक था कि हो न हो वे दोनों कुछ गलत काम कर रहे हैं। कोतवाल का कहना है कि बाइकें तो दो जरूर मिली है लेकिन रुपया कितना है, इसके बारे में वे कुछ ठीक से नहीं बता सकते हैं।