{"_id":"626166a7733abc566e53e35e","slug":"jalaun-on-the-orders-of-ngt-committee-saw-the-condition-of-pond-took-water-sample","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालौन: शिकायत मिलने पर तालाब देखने पहुंचे अधिकारी, एनजीटी के आदेश पर कमेटी ने देखा तालाब का हाल, पानी का नमूना लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन: शिकायत मिलने पर तालाब देखने पहुंचे अधिकारी, एनजीटी के आदेश पर कमेटी ने देखा तालाब का हाल, पानी का नमूना लिया
Thu, 21 Apr 2022 07:45 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 21 Apr 2022 07:45 PM IST
सार
एनजीटी दिल्ली के आदेश पर हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज एसबीएस राठौर की अगुवाई में बनाई गई ओवर साइड कमेटी उत्तर प्रदेश के सदस्यों ने गुरुवार को जालौन में पहुंचकर तालाब का हाल देखा।
विज्ञापन
सदर तालाब का निरीक्षण करती लखनऊ से आई ओवर साइड कमेटी की टीम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जालौन जिले में कदौरा कस्बे के सदर तालाब के हालात न सुधर पाने पर गुरुवार को को एनजीटी के आदेश पर ओवर साइड कमेटी ने मौके पर पहुंचकर तालाब का निरीक्षण किया। तालाब के पानी का नमूना लिया। साथ ही तालाब के आसपास किए गए अतिक्रमण को भी हटवाया।
विज्ञापन
एनजीटी दिल्ली के आदेश पर हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज एसबीएस राठौर की अगुवाई में बनाई गई ओवर साइड कमेटी उत्तर प्रदेश के सदस्यों ने गुरुवार को कस्बे में पहुंचकर तालाब का हाल देखा। इस दौरान टीम ने तालाब के इर्दगिर्द किया गया अतिक्रमण हटवाया।
विज्ञापन
टीम ने तालाब के पानी को नमूना भी लिया। एमआरएफ सेंटर का कार्य पूर्ण न होने पर टीम के सदस्यों ने नाराजगी जताई। कहा कि इसका काम जल्द पूरा कराया जाए। टीम ने निरीक्षण के बाद ब्लॉक कार्यालय में बैठ कर तालाब से संबंधित कागजों को देखा।
विज्ञापन
कस्बे के लोगों ने बताया कि अभी भी तालाब के आसपास अतिक्रमण है, उसको हटवाया जाए। टीम ने बताया कि वह अपनी रिपोर्ट एनजीटी को सौंपेंगे। तालाब के पानी को निकलवाने व सुंदरीकरण के आदेश दिए हैं। इस दौरान डीएम प्रियंका निरजंन, एडीएम पूनम निगम, एसडीएम केके सिंह, सीओ राम सिंह, ईओ सुनील कुमार सिंह मौजूद रहे।