{"_id":"647d9404d494545d410b3767","slug":"jalaun-misdeed-victim-father-commits-suicide-due-to-police-harassment-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun: पुलिस प्रताड़ना से क्षुब्ध दुष्कर्म पीड़िता के पिता ने जान दी, ये है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun: पुलिस प्रताड़ना से क्षुब्ध दुष्कर्म पीड़िता के पिता ने जान दी, ये है पूरा मामला
Mon, 05 Jun 2023 01:43 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 05 Jun 2023 01:43 PM IST
सार
जालौन जिले में पुलिस की प्रताड़ना से तंग आकर दुष्कर्म पीड़िता के पिता ने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
यूपी के जालौन जिले में पुलिस की प्रताड़ना से परेशान दुष्कर्म पीड़िता के पिता ने घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह जब परिजनों ने उसका शव फंदे से लटक का देखा तो घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। जानकारी पर एसपी भी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
एट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 35 वर्षीय युवक ने घर के कमरे में लगे हुक से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों ने बताया कि एक सप्ताह पहले गांव के ही एक युवक ने उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया था, जब युवक पुत्री को लेकर थाने गया तो उसकी सुनी नहीं गई थी। जिसके बाद उसने एसपी से न्याय की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन
एसपी के आदेश के बाद पुलिस ने 5 दिन बाद रिपोर्ट दर्ज की थी। आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस उसे लगातार परेशान कर रही थी। पुलिस उसे समझौता करने का दबाव बना रही थी। जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठा लिया। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन