फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun: miscreant was injured in police encounter, two arrested

Jalaun: पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश को लगी गोली, दो साथी गिरफ्तार, ट्रक में मवेशी भरकर बिहार ले जा रहे थे तीनों

Sun, 05 Feb 2023 10:48 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 05 Feb 2023 10:48 AM IST
विज्ञापन
Jalaun: miscreant was injured in police encounter, two arrested
पुलिस गिरफ्त में बदमाश - फोटो : अमर उजाला
जालौन जिले में ट्रक में गोवंश भरकर जा रहे ट्रक सवार लोगों को जब पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने भागने की कोशिश की। जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। पुलिस को आता देख ट्रक सवार लोगों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया तथा उसके 2 साथियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


जानकारी पर एएसपी भी मौके पर पहुंच गए। शनिवार देर रात माधौगढ़ थाना पुलिस बंगरा से भिंड जाने वाले रोड के पास सड़क के समीप चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान एक ट्रक को चेकिंग के लिए रोका गया लेकिन ट्रक में सवार तीन लोगों ने भागने की कोशिश की। तभी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। उसी दौरान ट्रक सवार गौ तस्करों एवं पुलिस में मुठभेड़ हो गई।
विज्ञापन


मुठभेड़ में चांदपुर थाना भोगनीपुर कानपुर देहात निवासी परवेज अख्तर पैर में गोली लगने से घायल हो गया तथा उसके दो साथी चांदपुर भोगनीपुर निवासी शरीफ, जिला शामली थाना भवन के जलालाबाद निवासी रईस को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में एक आरक्षी भी घायल हुआ है। जानकारी पर एसपी असीम चौधरी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि ट्रक में 32 गोवंश बरामद हुए हैं। साथ ही पुलिस ने इनके पास से एक ट्रक, अवैध शस्त्र तथा कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस पकड़े गए लोगों से और भी जानकारी जुटा रही है तथा उनके आपराधिक इतिहास की जानकारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed