फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun: lover reached to meet girlfriend, villagers got both married

जालौन: प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख जबरन करवा दी शादी

Mon, 06 Jun 2022 02:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 06 Jun 2022 02:13 PM IST
सार

यूपी के जालौन में अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को रंगेहाथों पकड़ने के बाद लोगों ने दोनों की जबरन शादी करवा दी।  

विज्ञापन
Jalaun: lover reached to meet girlfriend, villagers got both married
जबरन करवाई शादी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालौन जिले के उरई में जबरदस्ती शादी कराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें रात के अंधेरे में गुमसुम तरीके से सादे कपड़े में बैठा लड़का और पीली साड़ी पहने लड़की विवाह की रस्में पूरी करती दिखी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सिरसा कलार थाना क्षेत्र के ग्राम सरेनी निवासी शिवम का कानपुर देहात निवासी ग्राम कुचेता की एक लड़की से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। रविवार रात युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंच गया। इस दौरान प्रेमी जोड़े को ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ लिया।
विज्ञापन


प्रेमी प्रेमिका के पकड़े जाने की खबर आग की तरह पूरे गांव में फैल गई। थोड़ी ही देर में भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखा तो पकड़ कर घर में ही मंडप गड़वा कर शादी करवा दी। हालांकि युवक इस शादी का विरोध कर रहा था लेकिन गांव वालों के सामने उसकी एक न चली। ग्रामीणों ने जबरन उसकी शादी करवा दी। उधर पुलिस का कहना है कि मामले की कोई जानकारी नहीं है, अगर शिकायत मिलती है तो जांच पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed