फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun: Husband ran away after pushing his wife into the well

Jalaun: पत्नी को कुएं में धकेलकर भागा पति, पानी कम होने से बची महिला की जान

Tue, 04 Jul 2023 08:26 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 04 Jul 2023 08:26 PM IST
विज्ञापन
Jalaun: Husband ran away after pushing his wife into the well
घायल महिला - फोटो : अमर उजाला

जालौन जिले के कोंच में एक पति ने अपनी पत्नी को कुएं में धक्का दे दिया और भाग गया। सुबह जब लोगों ने महिला के चीखने की आवाज सुनी तो कुएं में झांका जहां एक महिला कमर तक पानी में खड़ी दिखाई दी। सूचना पर पहुंची नदीगांव पुलिस ने महिला को कुएं में निकालकर इलाज कराया। बताया गया है कि कुएं में पानी कम होने की वजह से महिला की जान बच गई। महिला ने पति पर ही कुएं में धकेलने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम खुटैला निवासी सियाराम दो माह पहले ही बिहार प्रांत से वंदना (28) को ब्याह कर लाया था। मंगलवार की सुबह नदीगांव थाना क्षेत्र के ग्राम सलैया से 700 मीटर की दूरी पर खलिहान स्थित एक पुराने कुएं से वंदना के चीखने की आवाज सुनकर वहां पहुंचे ग्रामीणों ने जब कुएं के अंदर झांककर देखा तो उसमें वंदना कमर तक पानी में डूबी खड़ी नजर आई।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। प्रभारी थानाध्यक्ष उमाकांत ओझा ने चारपाई रस्सी आदि के सहारे वंदना को बाहर निकलवाया। सिर में चोट आने के चलते उसे नदीगांव सीएचसी ले जाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। इस मामले को लेकर वंदना ने पुलिस को बताया कि पति सियाराम ने ही उसे कुएं में धकेल दिया था। इधर, पति का कहना है कि सोमवार को वह पत्नी को साथ लेकर कोंच गया हुआ था और शाम को घर लौटते समय रास्ते में वह लघुशंका करने लगा था तभी पत्नी वंदना मौके से गायब हो गई थी। थानाध्यक्ष का कहना है कि मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed