फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun: Five vicious miscreants planning robbery arrested in encounter

Jalaun: लूट की योजना बना रहे पांच शातिर बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

Mon, 20 Mar 2023 02:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 20 Mar 2023 02:16 PM IST
विज्ञापन
Jalaun: Five vicious miscreants planning robbery arrested in encounter
जालौन में मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

जालौन जिले के उरई में लूट की योजना बना रहे पांच शातिर अपराधियों को एसओजी सर्विलांस व कोतवाली पुलिस ने सोमवार की सुबह झांसी कानपुर-हाईवे स्थित करमेर ओवरब्रिज के पास से मुठभेड़ के दौरान पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस ने तमंचा व चोरी के आभूषण बरामद किए हैं।

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के झांसी-कानपुर हाईवे स्थित करमेर ओवरब्रिज के पास सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि पांच बदमाश लूट की योजना बना रहे हैं। पुलिस को आता देख बदमाशों ने भागते हुए फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में दो बदमाश औरैया जनपद के अजीतमल थाना क्षेत्र के दलेल नगर निवासी सलाम गुर्जर व अनवार घायल हो गए। दलेलनगर निवासी शहजाद, इकराम व कानपुर देहात के मूसा नगर निवासी शहजाद को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से पुलिस को चोरी के आभूषण व तमंचे बरामद हुए हैं। दोनों घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed