{"_id":"670802c1e00ebba8a604accf","slug":"jalaun-engineer-travelling-in-car-dies-after-being-hit-by-uncontrollable-scorpio-2024-10-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jalaun Accident: बेकाबू स्कॉर्पियो की टक्कर से कार सवार इंजीनियर की मौत, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun Accident: बेकाबू स्कॉर्पियो की टक्कर से कार सवार इंजीनियर की मौत, मचा कोहराम
Thu, 10 Oct 2024 10:12 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 10 Oct 2024 10:12 PM IST
सार
Jalaun News: सड़क दुर्घटना में कार सवार इंजीनियर की मौत हो गई। बीमार दादी को देखने दिल्ली से आ रहे थे।
विज्ञापन
जालौन में सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष लिखी स्कार्पियो ने इंजीनियर की कार में टक्कर मार दी। हादसे में इंजीनियर की मौके पर ही मौत हो गई। वहां से निकल रहे डीएम व एसपी ने मेडिकल कालेज भिजवाया, वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इंजीनियर अपनी बीमार दादी को देखने उरई आ रहा था। तभी सीएनजी टैंक के पास हादसा हो गया। शहर कोतवाली क्षेत्र के जयपुरा के मूल निवासी नया पटेल में रहने वाले जितेंद्र सिंह (35) नोएड़ा में एक कंपनी में इंजीनियर थे।
विज्ञापन
गुरुवार को वह अपनी बीमार दादी को देखने के लिए घर आ रहे थे। जैसे ही वह कुकरगांव के पास पहुंचे तो कार में सीएनजी डलवाने के लिए उन्होंने गाड़ी सीएनजी पंप में लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सीएनजी भरवाने के बाद जैसे ही वह स्टेट हाईवे पर पहुंचे तभी सामने से आ रही भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष लिखी तेज रफ्तार स्कार्पियो ने उनकी कार में टक्कर मार दी। इससे कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद स्कार्पियो सवार मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
Trending Videos
इसी दौरान जालौन से लौट रहे डीएम राजेश कुमार पांडेय व एसपी डा. दुर्गेश कुमार ने भीड़ देख मौके पर पहुंचे और मेडिकल कालेज भिजवाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमिय त्रिपाठी ने बताया कि वह किसी काम के चलते शहर से बाहर हैं, उनके दोस्त गाड़ी लिए थे। उन्हें भी जानकारी मिली है।