फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun: Class 10th student commits suicide

Jalaun Suicide: मां की डांट से क्षुब्ध दसवीं के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, शव देख मचा कोहराम

Tue, 17 Jan 2023 12:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 17 Jan 2023 12:21 PM IST
सार

यूपी के जालौन जिले में हाईस्कूल के छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि छात्र मां की डांट से नाराज होकर घर से निकला था। बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Jalaun: Class 10th student commits suicide
आशीष की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालौन जिले के आटा में मां की डांट से क्षुब्ध होकर हाईस्कूल के छात्र ने जानवरों वाले बाड़े में जाकर बल्ली में रस्सी का फंदा डालकर जान दे दी। मां उसको खोजते हुए जब बाड़े में पहुंची तो बेटे के शव को लटकते देख चीख पड़ी। आवाज सुन आसपड़ोस के लोग भी पहुंच गए। परिजनों ने अभी तक पुलिस को सूचना नहीं दी है।

विज्ञापन


सोमवार देर रात आटा थाना क्षेत्र के भदरेखी निवासी कमलेश प्रजापति के 16 वर्षीय पुत्र आशीष ने मां की डांट से क्षुब्ध होकर घर से दो सौ मीटर दूरी पर स्थित जानवरों के बाड़े में जाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि आशीष की मां ने उसे किसी बात को लेकर शाम को डांटा था। तभी वह घर से निकल गया।
विज्ञापन


परिजनों ने खोजबीन की मगर उसका कुछ पता नहीं चला तब मां जानवरों के बाड़े में उसको तलाशते हुए पहुंची। तभी उनको बेटे का शव बल्ली में लटकता मिला। यह देख मां की चीख निकल गई, आवाज सुन आसपड़ोस के लोग भी पहुंच गए। आशीष आटा के बीएमटी इंटर कॉलेज में हाईस्कूल का छात्र था। पिता बांदा के कबरई में रहकर नौकरी करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed