{"_id":"671d1b3e77bc132b060c4e91","slug":"jalaun-cattle-hit-ohe-after-coming-in-contact-with-chhapra-mail-trains-stuck-2024-10-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jalaun: छपरा मेल की चपेट में आकर ओएचई से टकराया मवेशी, ट्रेनें अटकीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun: छपरा मेल की चपेट में आकर ओएचई से टकराया मवेशी, ट्रेनें अटकीं
Sat, 26 Oct 2024 10:15 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 26 Oct 2024 10:15 PM IST
विज्ञापन
मवेशी के टकराने के बाद ओएचई लाइन का टूटा इंसुलेटर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी-कानपुर रेलखंड के एरच रोड स्टेशन के पास कानपुर-झांसी के अप ट्रैक पर छपरा मेल (11124 अप) से अन्ना मवेशी टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मवेशी उछलकर ओएचई से टकरा गया। इससे ओएचई ट्रिप हो गई। कई ट्रेनें जहां के तहां खड़ी हो गईं। घटना शनिवार की दोपहर साढ़े तीन बजे की है। बरौनी से ग्वालियर जाने वाली छपरा मेल से अन्ना मवेशियों का झुंड टकरा गया। टक्कर के बाद एक अन्ना मवेशी उछलकर ओएचई से टकरा गया। इससे अप ट्रैक की ओएचई का तार टूट गया, जबकि डाउन ट्रैक की ओएचई ट्रिप हो गई।
इस हादसे के बाद छपरा मेल खड़ी हो गई। बाद में सूचना पर झांसी से डीजल इंजन भेजा गया। इसे छपरा मेल में लगाया गया। वहीं, पुणे से गोरखपुर जाने वाली स्पेशल ट्रेन नंबर 01431 को मोंठ स्टेशन पर 3.48 बजे से 5.12 बजे तक रोककर चलाया गया। जबकि गोरखपुर से यशवंतपुर जाने वाली राप्तीसागर एक्सप्रेस को पिरौना स्टेशन पर 3.55 बजे से रोक दिया गया। इस ट्रेन को डाउन ट्रैक से डायवर्ट कर निकाला गया। सूचना पाकर उरई से टीआरडी के सीनियर सेक्शन इंजीनियर व आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। ट्रैक से गिरे मवेशी को हटाया गया। झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि हादसे के कारण ओएचई लाइन ट्रिप हो गई थी। विभागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर ओएचई को ठीक किया। जल्द ट्रैक बहाल हो जाएगा।

ये ट्रेनें हुईं प्रभावित
अहमदाबाद से दरभंगा जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 19165
लखनऊ से झांसी जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 11110
गोरखपुर से महबूबनगर जाने वाली स्पेशल ट्रेन नंबर 05303
मुंबई से गोरखपुर जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 22538
गोरखपुर से यशवंतपुर जाने वाली राप्तीसागर एक्सप्रेस नंबर 12591