फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun: Attempt to hit ARTO's vehicle

Jalaun: एआरटीओ के वाहन में टक्कर मारने का प्रयास, बाल-बाल बचे, कट मारकर भाग रहे ट्रक को पकड़ा

Fri, 04 Nov 2022 12:00 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 04 Nov 2022 12:00 AM IST
सार

एआरटीओ विनय कुमार पांडेय एक्सप्रेस-वे पर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चला रहे थे। इस दौरान उन्होंने मौरंग लादकर जा रहे ओवरलोड ट्रक को रोकने का प्रयास किया। चालक कट मारकर ट्रक को भगा ले जाने लगा। उसने एआरटीओ के वाहन में भी टक्कर मारने का प्रयास किया। वह बाल-बाल बच गए। 

विज्ञापन
Jalaun: Attempt to hit ARTO's vehicle
कट मारकर भाग रहे ट्रक को पकड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार दोपहर वाहनों की चेकिंग के दौरान ट्रक चालक ने एआरटीओ के वाहन (बोलेरो) में टक्कर मारने का प्रयास किया। वह बाल-बाल बच गए। ट्रक को सीज कर दिया गया है। चालक और खलासी मौके से भाग गए। चालक के खिलाफ तहरीर दी जा रही है।

विज्ञापन


एआरटीओ विनय कुमार पांडेय एक्सप्रेस-वे पर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चला रहे थे। इस दौरान उन्होंने मौरंग लादकर जा रहे ओवरलोड ट्रक को रोकने का प्रयास किया। चालक कट मारकर ट्रक को भगा ले जाने लगा। उसने एआरटीओ के वाहन में भी टक्कर मारने का प्रयास किया।
विज्ञापन


एआरटीओ ने दूसरे ट्रक से पीछा कर घटना करने वाले ट्रक को पकड़ लिया। उधर, चेकिंग के दौरान टीम ने यातायात नियमों के उल्लंघन में एक बस, दो ओवरलोड ट्रकों को पकड़ लिया। 20 वाहनों पर जुर्माना लगाया गया है। एआरटीओ ने बताया कि चेकिंग के दौरान मौरंग लदे ओवरलोड ट्रक को रोकने का प्रयास किया गया। टक्कर मारने का प्रयास करने वाले ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed