{"_id":"6251c652713bbb213556a5d9","slug":"jalaun-another-college-exam-cancelled-in-mass-copying","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालौन: सामूहिक नकल में एक और कॉलेज की परीक्षा निरस्त, पढ़ें पूरी खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन: सामूहिक नकल में एक और कॉलेज की परीक्षा निरस्त, पढ़ें पूरी खबर
Sat, 09 Apr 2022 11:16 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 09 Apr 2022 11:16 PM IST
सार
कमेटी ने बताया कि दो अप्रैल को सुबह की पाली में गणित और वनस्पति विज्ञान की परीक्षा थी। इस दौरान सामूहिक रूप से नकल कराई गई है। कमेटी की रिपोर्ट के बाद दो अप्रैल को हुई दोनों परीक्षाएं निरस्त करने के साथ ही परीक्षा केंद्र में परिवर्तन किया गया।
विज्ञापन
कैलाशी देवी श्रवण कुमारी महाविद्यालय को बनाया गया नया सेंटर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कदौरा के बाद अब जालौन तहसील के छिरिया सलेमपुर के बाबू चंद्रशेखर रामभरोसे महाविद्यालय में सामूहिक नकल कराने का वीडियो वायरल होने से प्रबंधन में हड़कंप है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक के नेतृत्व में कमेटी द्वारा कराई गई जांच में नकल का मामला सही मिला।
कमेटी ने बताया कि दो अप्रैल को सुबह की पाली में गणित और वनस्पति विज्ञान की परीक्षा थी। इस दौरान सामूहिक रूप से नकल कराई गई है। कमेटी की रिपोर्ट के बाद दो अप्रैल को हुई दोनों परीक्षाएं निरस्त करने के साथ ही परीक्षा केंद्र में परिवर्तन किया गया। अब इस केंद्र की जगह लगभग तीन किलोमीटर दूर स्थित कैलाशी देवी श्रवण कुमारी महाविद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
अब बाबू चंद्रशेखर डिग्री कॉलेज में परीक्षा देने वाले सभी छात्र-छात्राओं आगे की सभी परीक्षाएं कैलाशी देवी महाविद्यालय में होंगी। परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद जांच कराई गई थी। मामला सही मिलने पर परीक्षा निरस्त कर दी गई है।