फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun: Angry 11th class student jumps from overbridge after her mother scolds her for using phone

Jalaun: मां ने फोन चलाने से डांटा तो नाराज 11वीं की छात्रा ने ओवरब्रिज से लगाई छलांग

Mon, 18 Aug 2025 08:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 18 Aug 2025 08:38 PM IST
सार

मां की डांट से नाराज छात्रा ने ओवरब्रिज से छलांग लगा दी। रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ। छात्रा को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

विज्ञापन
Jalaun: Angry 11th class student jumps from overbridge after her mother scolds her for using phone
अस्पताल में भर्ती छात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोबाइल चला रही 11वीं छात्रा ने सोमवार को मां की डांट से खफा होकर राठ रोड के ओवरब्रिज से छलांग लगा दी। आसपास मौजूद लोगों ने उसे उठाकर जिला अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। डॉक्टर का कहना है कि उसकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर है।

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के कुइया रोड निवासी रितू राजपूत (16) शहर के एक स्कूल में 11वीं की छात्रा है। सोमवार को वह स्कूल नहीं गई और मोबाइल फोन चलाने लगी। मां रूपा राजपूत ने बताया कि फोन चलाते देख उसने उसे डांट दिया। इसी से नाराज होकर वह मोबाइल फेंककर घर से निकल गई। उसने राठ रोड स्थित ओवरब्रिज से छलांग लगा दी। वह वह व उसकी बड़ी बेटी पूजा उसे खोजते हुए आए तो पता चला कि गिरने से घायल हो गई है।
विज्ञापन


सूचना पर सीओ अर्चना सिंह कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचीं और परिजनों से पूछताछ की। डॉक्टर ने उसकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर बताया है। सीओ अर्चना सिंह का कहना है कि पूछताछ में परिजनों ने बताया कि मां के डांटने से छात्रा ने छलांग लगाई है। फिर भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed