{"_id":"62d90a3a97e7ab3b6d793a88","slug":"jalaun-accident-truck-collides-with-car-one-died-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun Accident: बेकाबू ट्रक ने कार में मारी टक्कर, एक की मौत, दो की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun Accident: बेकाबू ट्रक ने कार में मारी टक्कर, एक की मौत, दो की हालत गंभीर
Thu, 21 Jul 2022 01:43 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 21 Jul 2022 01:43 PM IST
सार
यूपी के जालौन जिले में हुए सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
झांसी-कानपुर हाईवे पर हुए हादसे में क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जालौन जिले में हाईवे पर रफ्तार का कहर देखने को मिला। ओवरटेक करते समय ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद कार अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई। जिसमें सवार तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को हाईवे की एंबुलेंस से झांसी के मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां रास्ते में ही एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
एट थाना क्षेत्र के झांसी-कानपुर हाईवे पर ग्राम पिरौना ओवरब्रिज के नजदीक झांसी से लखनऊ जा रही कार जैसे ही ओवर ब्रिज के नजदीक पहुंची तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने पीछे से ओवरटेक करते हुए कार में टक्कर मार दी। इससे अनियंत्रित होकर कार हाईवे पर पलट गई। जिसमें सवार तीन लोग घायल हो गए। वहीं हादसा होते ही हाईवे पर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को हाईवे की एंबुलेंस से डॉक्टर अफजाल खान की देखरेख में झांसी के मेडिकल कॉलेज भिजवाया। जहां एक युवक की रास्ते में मौत हो गई जबकि दो की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन