{"_id":"62a727188dad577579518844","slug":"jalaun-accident-death-of-truck-driver","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun Accident: खराब खड़े डंपर में पीछे से घुसा ट्रक, चालक की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun Accident: खराब खड़े डंपर में पीछे से घुसा ट्रक, चालक की दर्दनाक मौत
Mon, 13 Jun 2022 05:32 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 13 Jun 2022 05:32 PM IST
सार
यूपी के जालौन जिले में हुए सड़क हादसे में ट्रक चालक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालौन जिले में खराब खड़े डंपर में पीछे से ट्रक भिड़ गया। हादसे में ट्रक के केबिन में फंसकर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक का शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। कुठौंद थाना क्षेत्र के जालौन-औरैया मार्ग पर स्थित नैनापुर गांव के पास रविवार की रात ट्रक खराब खड़े डंपर में जाकर पीछे से घुस गया।
विज्ञापन
हादसे में ट्रक का केबिन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और चालक विपिन यादव (30) निवासी हिम्मतपुर थाना घिरौर जनपद मैनपुरी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज ने शव को निकलवाकर परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने पुलिस को बताया विपिन के दो बच्चें है। वह ट्रक ड्राइवरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। पिता रमेशचंद्र सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
टूटी पुलिया है हादसे का कारण
औरैया-जालौन हाईवे स्थित नैनापुर के पास क्षतिग्रस्त पुलिया अक्सर हादसों का कारण बनती है। हाईवे के अधिकारियों का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है। इसी कारण रविवार को एक और हादसा हो गया। इसमें चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन