{"_id":"670a7c233eee85c3780cfc0c","slug":"jalaun-a-young-man-crossing-the-track-was-hit-by-a-train-and-died-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun: शराब के नशे में ट्रैक पार कर रहा युवक ट्रेन की चपेट में आया, मौत से परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun: शराब के नशे में ट्रैक पार कर रहा युवक ट्रेन की चपेट में आया, मौत से परिजनों में मचा कोहराम
Sat, 12 Oct 2024 07:10 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 12 Oct 2024 07:10 PM IST
सार
यूपी के जालौन जिले में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
ट्रैक से कटकर युवक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालौन जिले के उरई में रेलवे ट्रैक पार कर रहा युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी कटकर मौत हो गई। हादसे को देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, जिन्होंने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही कालपी कोतवाली पुलिस के साथ रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
कालपी कोतवाली क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी निवासी जयंत कश्यप (30) शनिवार को शराब के नशे में धुत होकर झांसी कानपुर रेलवे ट्रैक को पार करने लगा, तभी अचानक ट्रेन आ गई, जिसकी चपेट में आने से उसकी कटकर मौत हो गई। जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र पाठक का कहना है कि मृतक शराब के नशे में धुत था इस कारण यह घटना हुई है।
विज्ञापन