फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Jaitley visited Banda two time's on the request of BJP workers

कार्यकर्ताओं के आग्रह पर बांदा की धरती पर दो बार पधारे थे जेटली, रामलीला मैदान से जुड़ी कुछ यादें

Sat, 24 Aug 2019 10:10 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, बांदा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 24 Aug 2019 10:10 PM IST
विज्ञापन
Jaitley visited Banda two time's on the request of BJP workers
जनसभा संबोधित करने आए थे पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली से यहां के तमाम भाजपाईयों से दिली लगाव था। यही वजह थी कि कार्यकर्ताओं के आग्रह को स्वीकार करते हुए उन्होंने यहां दो बार विधान सभा व लोक सभा चुनाव में जनसभा को संबोधित किया था।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं को इतने बड़े नेता के साथ सहज भाव में मुलाकात की याद भूल नहीं रही। पहली बार वह वर्ष 2007 के विधान सभा चुनाव में पूर्व विधायक व पार्टी प्रत्याशी राजकुमार शिवहरे के चुनाव में जनसभा को संबोधित करने आए थे।
विज्ञापन


शहर के बीच रामलीला मैदान में उनकी सभा में यादगार भीड़ उमडी थी। पूर्व विधायक शिवहरे का कहना है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री उमाभारती से लगाव के चलते उनके साथ दिल्ली में कई बार जेटली जी मुलाकात हुई। पार्टी से टिकट मिला तो उन्होंने जनसभा में समय देने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

Jaitley visited Banda two time's on the request of BJP workers
अरुण जेटली (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
अनुरोध स्वीकार करते हुए उन्होंने यहां रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित किया। दो साल बाद ही वर्ष 2009 के लोक सभा चुनाव में वह इसी मैदान पर पार्टी प्रत्याशी अमिता बाजपेयी के समर्थन में जनसभा करने आए थे।

भाजपा जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह ने बताया कि जनसभा के बाद उन्होंने कार्यकर्ताओ के बीच एक घंटे बिताया। उनका कहना था कि हमारे कार्यकर्ता को सिर्फ प्यार चाहिए। कार्यकर्ताओं के प्रति उनका सहज भाव स्मरणीय है।

पूर्व सांसद स्वर्गीय रामरतन शर्मा से उनके कई दशकों पुराने संबंध थे। पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू ने बताया कि दिल्ली में जब भी  उनसे मिलना चाहा कभी परेशानी नहीं हुई। कटरा मोहल्ला निवासी आयकर के वरिष्ठ अधिवक्ता स्वर्गीय राजेंद्र गुप्ता राजू से भी उनके व्यक्तिगत संबंध थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed