{"_id":"5dd27f8f8ebc3e54ba58228c","slug":"iti-students-jammed-the-tirwa-kannauj-road","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बोलेरो की टक्कर से छात्रा घायल, गुस्साए साथियों ने तिर्वा-कन्नौज मार्ग किया जाम, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बोलेरो की टक्कर से छात्रा घायल, गुस्साए साथियों ने तिर्वा-कन्नौज मार्ग किया जाम, हंगामा
Mon, 18 Nov 2019 05:13 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 18 Nov 2019 05:13 PM IST
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं ने तिर्वा-कन्नौज मार्ग किया जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज जिले में तेज रफ्तार बोलेरो ने आईटीआई छात्रा को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे से आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने तिर्वा-कन्नौज रोड पर जामकर हंगामा शुरू कर दिया। करीब तीन घंटे बाद कॉलेज के सामने ब्रेकर बनाने और छात्रा के आर्थिक सहायता दिए जाने के एसडीएम और एएसपी के आश्वासन के बाद आक्रोशित छात्र-छात्राओं का गुस्सा शांत हुआ।
सदर कोतवाली के मित्रसेनपुर मानीमऊ निवासी किसान सुनील की बेटी सोनी (21) राजकीय औद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण ले रही है। सोमवार सुबह वह टेंपो से तिर्वा-कन्नौज मार्ग पर आईटीआई रोड पर पहुंच कर खड़ी ही हुई थी।

तभी तिर्वा की ओर से रही बोलेरो ने सोनी को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इससे सोनी को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने पीजीआई लखनऊ के लिए रेफर कर दिया।
इधर हादसे की जानकारी मिलते ही आईटीआई कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने आक्रोशित होकर तिर्वा-कन्नौज मार्ग पर जाम लगा हंगामा शुरू कर दिया। जिसकी सूचना मिलते ही एसडीएम सदर शैलेष कुमार, एएसपी विनोद कुमार, कोतवाल टीपी वर्मा पहुंच गए।
आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने कॉलेज के सामने रोड पर ब्रेकर और घायल छात्रा को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की। तीन घंटे बाद दोनों मांगों को पूरा करने का आश्वासन मिलने पर छात्र-छात्राओं का गुस्सा शांत हुआ। इसके बाद पुलिस ने यातायात व्यवस्था बहाल कराई।