फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   ITI student commits suicide in farrukhabad

फर्रुखाबाद: आईटीआई के छात्र ने फांसी लगा जान दी, सुसाइड नोट में प्रेमिका के परिजनों पर धमकाने का आरोप

Wed, 29 Jul 2020 12:37 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 29 Jul 2020 12:37 AM IST
विज्ञापन
ITI student commits suicide in farrukhabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
फर्रुखाबाद जिले में प्रेमिका के परिजनों की धमकी से परेशान आईटीआई के छात्र ने सोमवार रात को घर में फांसी लगाकर जान दे दी। पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव उतरवाया। मंगलवार सुुबह छात्र के पर्स से परिजनों को सुसाइड नोट मिला। पिता ने पुत्र की प्रेमिका, उसके पिता, तीन भाई व भाभी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बंधौआ निवासी प्रभुदयाल आंबेडकर का 22 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार आईटीआई प्रथम वर्ष का छात्र था। उसने सोमवार रात लगभग एक बजे अभिषेक ने अपने कमरे की छत के कुंडे से फांसी लगा ली। रात में छोटी बहन शर्मीला जब पानी पीने के लिए उठी तो भाई को फंदे पर लटका देखा।
विज्ञापन


उसने शोर मचाया तो परिवार के अन्य लोग जाग गए। सूचना पर कर्नलगंज चौकी इंचार्ज तेजबहादुर सिंह मौके पर पहुंचे और शव उतरवाया। मंगलवार सुबह परिजनों को अभिषेक के पर्स से सुसाइड नोट मिला। इसमें अभिषेक ने माता पिता से माफी मांगते हुए लिखा है कि वह मोहल्ले की युवती से प्रेम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे उसके परिजन उसे जान से मारने की धमकी देते हैं। इससे वह आत्महत्या कर रहा है। प्रभुदयाल ने युवती, उसके तीन भाई, पिता, भाभी के खिलाफ पुत्र को आत्महत्या के लिए मजबूर करने की तहरीर दी है। अभिषेक के तीन भाई व दो बहनें हैं। दो भाई व एक बहन की शादी हो चुकी है।


प्रभारी कोतवाल रामसेवक वर्मा ने बताया कि पिता ने रात में अभिषेक के आत्महत्या करने की तहरीर दी थी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मंगलवार सुबह जो सुसाइड नोट दिया है, उस पर जांच करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed