फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   It is also better to make a career in cyber security and ethical hacking field

Kanpur News: साइबर सिक्योरिटी व एथिकल हैकर क्षेत्र में भी कॅरिअर बनाना बेहतर

Sat, 26 Jul 2025 01:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
It is also better to make a career in cyber security and ethical hacking field
कानपुर। 12वीं के बाद केवल इंजीनियरिंग और डॉक्टरी के पीछे न भागें। नियमित के अलावा भी ढेरों ऐसे कोर्स हैं जिनमें काफी संभावनाएं हैं। आने वाले समय की चुनौतियों को देखते हुए कई नए विकल्प भी तैयार हो रहे हैं। यह बातें सहोदय स्कूल, वीआईटी और इन्नोविया एकेडमी की ओर से शुक्रवार को डीपीएस आजादनगर में आयोजित कॅरिअर काउंसलिंग सेमिनार में वीआईटी से आए प्रेरक वक्ता सुदर्शन ने कहीं। उन्होंने कहा कि आजकल साइबर अपराध बढ़ गया है इसीलिए साइबर सिक्योरिटी और एथिकल हैकर के क्षेत्र में कॅरिअर बनाना भी बेहतर होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ऑनलाइन बिजनेस क्विक कॉमर्स में स्विगी, जोमैटो, उबर, ओला, रैपिडो जैसे क्षेत्र खुले हुए हैं। ग्राफिक डिजाइनर, एनिमेशन, पोस्टर ग्राफिक्स, गेमिंग में भी कॅरिअर बना सकते है। उधर, डीपीएस कल्याणपुर में आयोजित कॅरिअर काउंसलिंग में इन्नोविया एकेडमी की काउंसलर दीपाली शाहलोत ने कहा कि जब तक सफलता न मिले खुद को ऊर्जावान बनाए रखे। निराशा हावी न होने दें। दूसरों की सफलता या असफलता को देख कोर्स न चुने। अनुभवी अध्यापकों से सलाह लें। उन्होंने मेडिकल में नवीन संभावनाओं, डिजीटल मार्केटिंग, आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस, साइबर क्राइम, एडवोकेसी पत्रकारिता, वर्ल्ड पीआर कोर्स के बारे में बताया। कहा कि जागरूकता एवं जानकारी के अभाव में छात्र इन विषयों को चुन नहीं पाते हैं। कार्यक्रम में करीब 1600 छात्रों के अलावा दोनों स्कूलों के प्रधानाचार्य, शिक्षक शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed