{"_id":"58c455db4f1c1bd810dc664f","slug":"isis-terrorist-of-kanpur-gaus-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"तबाही की कसम खाकर छिपे हैं ISIS के दस संदिग्ध गुर्गे, GM Khan ने दी है ट्रेनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तबाही की कसम खाकर छिपे हैं ISIS के दस संदिग्ध गुर्गे, GM Khan ने दी है ट्रेनिंग
मनीष निगम, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 12 Mar 2017 05:58 PM IST
विज्ञापन
अाइएसअाइएस संदिग्ध अातंकी गाैस माेहम्मद ने तैयार किए दस लड़ाके
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईएसआईएस के संदिग्ध गुर्गे आतिफ और सैफुल्लाह के साथ देश में तबाही मचाने की हलफ (शपथ) लेने वाले 10 और संदिग्ध एटीएस के रडार में हैं। ये सभी शहर और आसपास के जिलों के रहने वाले हैं। आतंक का अंकल गौस मोहम्मद खान इनका ब्रेन वॉश कर चुका है। शनिवार को भी एटीएस ने शहर के कुछ इलाकों में पड़ताल की।
फैसल से पूछताछ में शामिल रहे एक अफसर ने बताया कि 2011 से आतिफ देश में तबाही फैलाने की साजिश रच रहा था। वह सिमी और इंडियन मुजाहिदीन के बाद आईएसआईएस की आतंकी संगठनों की गतिविधियों से प्रभावित था।
आतिफ प्रभावित हुए लोगों को एयर फोर्स से रिटायर्ड जीएम खान उर्फ अंकल के पास भेज देता था। अंकल उन युवकों का ब्रेन वॉश करने के बाद उन्हें असलाहे चलाने और बम बनाने की ट्रेनिंग देते थे। सूत्रों के मुताबिक दस और लोगों के बारे में फैसल ने एटीएस अफसरों को जानकारी दी है।
विज्ञापन
एटीएस लखनऊ ने फैसल, अजहर समेत पांच संदिग्ध आतंकियों को कस्टडी रिमांड पर लिया है। एटीएस इन्हें शहर लेकर आने की तैयारी कर ही है। आतिफ और उसके साथियों के मोबाइल पर मिले नंबरों के आधार पर एटीएस ने कुछ लोगों को चिह्नित किया है। शनिवार को एटीएस ने पुलिस संग बर्रा, बाबूपुरवा, चमनगंज और चकेरी क्षेत्र में कई स्थानों पर छामेपारी की पर सफलता नहीं मिली।
अजहर के पिता ने दुकान खाली की
जाजमऊ केडीए कालोनी स्थित इमरान के घर पर शनिवार को भी ताला लटका रहा। वहीं, बेकनगंज के रहमानी मार्केट में अजहर की मोबाइल शॉप से उसके नाम का बोर्ड हटा दिया गया है। बताया गया कि अजहर के घरवालों ने दुकान खाली कर दी है।