फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Irregularities in e-tenders,Tenders were submitted and opened in four hours instead of seven days

ई-टेंडरों में गड़बड़ी: सात दिन की जगह चार घंटे में पड़े और खुल गए टेंडर, खुलासा होने पर निगम ने किए निरस्त

Sat, 24 Feb 2024 10:21 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 24 Feb 2024 10:21 AM IST
सार

Kanpur News: नगर निगम के टेंडरों में गड़बड़ी का खुलासा होने पर मुख्य अभियंता ने टेंडरों का निरस्त कर दिया है। बता दें कि नियामनुसार  कम से कम सात दिन मिलने चाहिए, लेकिन चार घंटे में ही पड़े और पांच टेंडर खुल भी गए।

विज्ञापन
Irregularities in e-tenders,Tenders were submitted and opened in four hours instead of seven days
नगर निगम कानपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर नगर निगम अभियंत्रण विभाग के ई-टेंडरों में बड़ी गड़बड़ी का खुलासा हुआ है। ठेकेदारों और अभियंताओं की मिलीभगत से पांच टेंडर अपलोड करने के बाद महज चार घंटे में खोल भी दिए गए। 20 फरवरी की दोपहर एक बजे टेंडर अपलोड हुए, तीन बजे पड़े और शाम चार बजे खुल भी गए। नियमानुसार सामान्य टेंडर जारी होने से लेकर उन्हें डालने के लिए एक से दो हफ्ते का समय दिया जाता है।

विज्ञापन

मुख्य अभियंता की जांच में इसका खुलासा होने के बाद टेंडरों को निरस्त कर दिया गया है।  प्रदेश सरकार की टेंडर संबंधी वेबसाइट टेंडर उत्तर प्रदेश, द उत्तर प्रदेश गवर्नमेंट टेंडर इंफार्मेशन सिस्टम की रिपोर्ट के अनुसार नगर निगम कानपुर की तरफ से 20 फरवरी को दोपहर 1:00 बजे नाला सफाई सहित पांच कार्यों के लिए टेंडर जारी किए गए।

विज्ञापन

खास बात यह है कि इन सभी टेंडरों को डालने की क्लोजिंग डेट भी 20 फरवरी की दोपहर 3:00 बजे तक थी। इतना ही नहीं चार टेंडरों को खोलने का समय भी उसी दिन शाम 4:00 बजे और शेष दो टेंडर खोले जाने का समय शाम 6:00 बजे दर्शाया गया था। सड़क निर्माण और नाला सफाई के इन कार्यों की अनुमानित लागत करीब 60 लाख रुपये है।

बाबुओं की बैठक बुलाकर जांच-पड़ताल की
आनन-फानन टेंडरों को खोलने के बाद जोनल अभियंता ठेकेदारों को कार्यादेश जारी करने की तैयारी कर ही रहे थे, तभी नगर निगम के मुख्य अभियंता मनीष अवस्थी को इसका पता चला। उन्होंने सभी जोनल अभियंताओं और अभियंत्रण विभाग के बाबुओं की बैठक बुलाकर जांच-पड़ताल की। गड़बड़ी की पुष्टि होने पर टेंडर निरस्त करा दिए।

विज्ञापन

20 फरवरी को पड़े ई-टेंडरों में से जोन-1 और जोन-6 के छह टेंडरों में गड़बड़ी हुई थी। इन्हें निरस्त कर दिया गया है। पुन: टेंडर कराए जाएंगे। संबंधित अभियंताओं, बाबुओं को चेतावनी दी है। सभी जोनल अभियंताओं, बाबुओं पर सख्ती करते हुए यह सुनिश्चित करा लिया गया है कि अन्य सभी टेंडर अपलोड हो गए हैं।  -मनीष अवस्थी, मुख्य अभियंता, नगर निगम

इन कामों के टेंडरों में हुई गड़बड़ी

  • जोन-6 के अंतर्गत वार्ड-43 (नवाबगंज) में सीएडी सेंटर से मेट्रो हॉस्पिटल तक नाला सफाई।
  • इसी वार्ड में आटो सीएडी से अजय अग्रवाल के मकान तक इंटरलाकिंग टाइल्स से सड़क निर्माण।
  • इसी वार्ड में न्यू लखनपुर से मेट्रो आईपीएफ तक इंटरलाकिंग टाइल्स से सड़क निर्माण।
  • जोन-1 के वार्ड-89 (कोपरगंज) में सब्जी मंडी से भीखाराम स्वीट्स एवं मकान नंबर 76/571 से 76/46 तक नाला सफाई।
  • जोन-1 के वार्ड 78 (सिविल लाइंस) में महफिल रेस्टोरेंट से भगवतदास घाट तक नाला सफाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed