फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Irregular colonies begin to become Google map

अब गूगल मैप में नजर आएंगी अनियमित कॉलोनियां, ये चल रही तैयारियां

Sat, 25 Aug 2018 05:15 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 25 Aug 2018 05:15 PM IST
सार

- केडीए ने लैंड ऑडिट कर रही पीसीएस कंपनी को सौंपी जिम्मेदारी
- शासन ने गूगल मैप की प्रति तैयार करवाने के दिए हैं निर्देश
 

विज्ञापन
Irregular colonies begin to become Google map
डेमो पिक

विस्तार

केडीए ने अनियमित कॉलोनियों का गूगल मैप तैयार करवाना शुरू कर दिया है। केडीए के लिए लैंड ऑडिट कर रही कंपनी पीसीएस मैनेजमेंट कंसलटेंसी प्राइवेट लिमिटेड को इसकी जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


कंपनी गूगल मैप से शहर की अनधिकृत कॉलोनियों की सेटेलाइट इमेज (उपग्रह से खींची तस्वीर) खींच रही है। यह तस्वीर भविष्य में कॉलोनी के नक्शे के रूप में काम करेगी। इसके जरिये अनधिकृत कॉलोनी में हुए निर्माणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन

Irregular colonies begin to become Google map
डेमो पिक
प्रदेश भर में बिना लेआउट स्वीकृत कराए हजारों की संख्या में अनधिकृत कॉलोनियां बना दी गई हैं। केडीए के विकास क्षेत्र में भी 152 अनधिकृत कॉलोनियां चिह्नित की गई हैं।

ऐसी अधिकतर कॉलोनियों में सड़क, बिजली, पानी, सीवर आदि मूलभूत सुविधाएं या तो हैं नहीं या फिर मानकों के अनुरूप नहीं हैं। इसके चलते इन कॉलोनियों में रहने वाले मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। इनकी रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने कवायद शुरू की है।

Irregular colonies begin to become Google map
डेमो पिक
प्रमुख सचिव (आवास) नितिन रमेश गोकर्ण ने एक मई 2016 तक बसी प्रदेश की सभी अनधिकृत कॉलोनियों का गूगल मैप तैयार करवाने के आदेश दिए हैं। इसकी एक प्रति सील कर रख ली जाएगी। समय-समय पर कॉलोनी की वर्तमान तस्वीर का मिलान सुरक्षित रखे गए गूगल मैप की प्रति से किया जाएगा। इससे पता चलेगा कि किस कॉलोनी में क्या नया निर्माण हुआ है।

नए निर्माण के लिए जिम्मेदार अधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी। केडीए वीसी सौम्या अग्रवाल के मुताबिक अनधिकृत कॉलोनियों की गूगल मैप से तस्वीर बनवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अनधिकृत रूप से काटी जा रही कॉलोनियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान भी लगातार जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed