फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Irfan Solanki Case, interrogation of MLAs sister in custody, screws on close ones too

Irfan Solanki Case: विधायक की बहन को हिरासत में लेकर पूछताछ, करीबियों पर भी शिकंजा, ये भी हैं रडार पर

Wed, 30 Nov 2022 12:10 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 30 Nov 2022 12:10 PM IST
सार

जाजमऊ आगजनी मामले में 21 दिनों विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान सोलंकी फरार हैं। पुलिस ने विधायक के कई परिचितों को उठाकर पूछताछ की है। मंगलवार को उनकी बहन को भी हिरासत में लिया गया है।
 

विज्ञापन
Irfan Solanki Case, interrogation of MLAs sister in custody, screws on close ones too
इरफान सोलंकी और उनका घर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में आगजनी व रंगदारी के आरोपों में घिरे सपा विधायक इरफान सोलंकी व उनके भाई रिजवान की तलाश में लगातार दबिश जारी है। मंगलवार को पुलिस ने विधायक की बहन को हिरासत में लिया। कई घंटे तक महिला थाने में पूछताछ की गई। वहीं एक सपा नेता समेत विधायक के करीबियों से पुलिस ने पूछताछ की है।

विज्ञापन

जाजमऊ डिफेंस कॉलोनी निवासी नजीर फातिमा ने आठ नवंबर को जाजमऊ थाने में विधायक इरफान सोलंकी व उनके भाई रिजवान के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि दोनों ने उनके प्लाट में आगजनी की। रंगदारी मांगी। पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू की थी।
विज्ञापन

कोर्ट से विधायक के खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी हो चुका है। शहर के अलावा लखनऊ, कानपुर देहात, इटावा समेत आठ दस जिलों में पुलिस दबिश दे रही है लेकिन आरोपी पकड़ से दूर हैं। इस बीच मंगलवार को पुलिस ने इरफान की बहन उजमा सोलंकी को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं रडार पर
हिरासत में लिए गए सपा नेता के अलावा जो लोग उठाए गए हैं वे सभी विधायक के करीबी हैं। इन सभी से घंटों पूछताछ की गई। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने करीब 30 मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाए हैं। जिन पर इरफान के संपर्क करने की संभावना है। पुलिस अब इरफान की गलती का इंतजार कर रही है।

कुर्की की प्रक्रिया शुरू
पुलिस आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करवा चुकी है। लुक आउट नोटिस भी जारी हो गया है। अब कुर्की की कार्रवाई करने की तैयारी में है। कोर्ट में दी गई अर्जी पर सुनवाई हो चुकी है। 82 (कुर्की) की कार्रवाई के लिए कोर्ट ने अनुमति दे दी है। जल्द पुलिस इस संबंध में मुनादी कराकर नोटिस चस्पा करेगी और कुर्की की कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed