फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Irfan Solanki appearance in MPMLA court, hearing will be held in many cases, heavy force is deployed in the co

Irfan Solanki Case: एमपीएमएलए कोर्ट में इरफान की पेशी, कई मामलों में होगी सुनवाई, हाई अलर्ट पर है पुलिस फोर्स

Wed, 24 May 2023 11:08 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 24 May 2023 11:08 AM IST
सार

Kanpur News: सपा विधायक इरफान सोलंकी एमपीएमएलए कोर्ट में पेशी के लिए पहुंच गए हैं। उन्हें महाराजगंज जेल से कानपुर लाया गया है। यहां गैंगस्टर मामले में रिमांड होना है। वहीं एमपीएमएलए लोअर कोर्ट में भी कई मामलों की सुनवाई होगी।

विज्ञापन
Irfan Solanki appearance in MPMLA court, hearing will be held in many cases, heavy force is deployed in the co
इरफान सोलंकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराजगंज जेल में बंद सपा विधायक इरफान सोलंकी को बुधवार को कड़ी सुरक्षा में कानपुर लाया जाएगा। जाजमऊ आगजनी मामले में इरफान की एमपीएमएलए सेशन कोर्ट में पेशी होगी। यहां अभियोजन की ओर से घटना का चश्मदीद गवाह पेश किया जाएगा।

विज्ञापन

गैंगस्टर मामले में भी रिमांड होना है। वहीं एमपीएमएलए लोअर कोर्ट में भी कई मामलों की सुनवाई होगी। मुख्य रूप से सामाजिक कार्यकर्ता अकील अहमद द्वारा जाजमऊ थाने में दर्ज कराए गए रंगदारी के मामले में अकील की गवाही होनी है।
विज्ञापन

इसके अलावा जाजमऊ थाने में बेकनगंज के कंघी मोहाल निवासी मो.नसीम आरिफ द्वारा दर्ज कराए गए जमीन कब्जाने के मामले व ग्वालटोली थाने में एसआई जैनेन्द्र सिंह तोमर द्वारा सरकारी काम में बाधा डालने के मामले की सुनवाई होनी है। साथ ही कोविड नियमों के उल्लंघन से संबंधित मामलों में भी सुनवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed