फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Irfan problems may increase, SIT will investigate 13 complaints

Irfan Solanki Case: इरफान की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, 13 शिकायतों की जांच करेगी एसआईटी

Sat, 03 Dec 2022 09:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 03 Dec 2022 09:52 PM IST
सार

पुलिस ने इरफान सोलंकी व रिजवान सोलंकी के आपराधिक इतिहास का विवरण जारी किया है। इरफान पर 11 व रिजवान पर चार केस दर्ज किए गए हैं। रिजवान उन्नाव से भूमाफिया चिह्नित है। तीन केस वो हैं जो मेडिकल कॉलेज के बवाल के दौरान दर्ज किए गए थे।

विज्ञापन
Irfan problems may increase, SIT will investigate 13 complaints
इरफान सोलंकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में जाजमऊ स्थित प्लाट में बनी झोपड़ी में आगजनी और रंगदारी के मामले में फंसे विधायक इरफान सोलंकी की मुश्किलें अब बढ़ती ही जा रही हैं। इस मामले के बाद इरफान और रिजवान के खिलाफ 13 और शिकायतें पहुंचीं हैं। इनकी जांच के लिए एसआईटी (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) गठित की गई है। टीम मामलों की जांच करेगी, दोषी पाए जाने पर इन मामलों में भी रिपोर्ट दर्ज की जा सकती है।

विज्ञापन


आगजनी और रंगदारी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद विधायक फरार हो गए थे। उनकी फरारी के दौरान कुछ और पीड़ित सामने आए और उनके खिलाफ शिकायतें की हैं। इनमें से एक जमीन दिखाकर 20 लाख रुपये हड़पने की भी है। इस बीच उनके खिलाफ फर्जी आधार बनाने समेत अन्य धाराओं में भी रिपोर्ट दर्ज हो गई।
विज्ञापन


ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर ने आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि इन शिकायतों की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। इसका प्रतिनिधित्व एसीपी स्वरूपनगर मृगांक शेखर पाठक कर रहे हैं। इसमें इंस्पेक्टर जाजमऊ अशोक कुमार दुबे व कर्नलगंज इंस्पेक्टर रत्नेश सिंह शामिल भी हैं। जेसीपी के मुताबिक जांच में जिन-जिन मामलों में सुबूत मिलेंगे, उसमें एफआईआर दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुराने केसों की फाइलें भी खुलेंगी, कसेगा शिकंजा 
पुलिस ने इरफान सोलंकी व रिजवान सोलंकी के आपराधिक इतिहास का विवरण जारी किया है। इरफान पर 11 व रिजवान पर चार केस दर्ज किए गए हैं। रिजवान उन्नाव से भूमाफिया चिह्नित है। तीन केस वो हैं जो मेडिकल कॉलेज के बवाल के दौरान दर्ज किए गए थे। ये बेहद संगीन आरोपों के थे लेकिन तब इनमें फाइनल रिपोर्ट लगा दी गई थी। अन्य केस आचार संहिता व लॉकडाउन उल्लंघन के हैं। वहीं रिजवान पर उन्नाव में धोखाधड़ी, लोक संपत्ति निवारण अधिनियम का एक केस व दूसरा बलवा, मारपीट, हत्या के प्रयास का है। हाल में जाजमऊ व ग्वालटोली में मुकदमा दर्ज किया गया है। ज्वाइंट सीपी ने बताया कि इन सभी केसों की फाइल खोली जाएंगी। जिनमें साक्ष्य पाए जाएंगे उनमें कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed