Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IPL Satta running from foreign site ID caught transaction of 40 lakhs found in 12 days five arrested

Kanpur: विदेशी साइट की आईडी से चल रहा सट्टा पकड़ा, 12 दिन में 40 लाख का ट्रांजेक्शन मिला…पांच गिरफ्तार

Fri, 04 Apr 2025 09:46 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 04 Apr 2025 09:46 PM IST
सार

Kanpur News: सटोरियों ने पुलिस को बताया कि olabet99.com एक साइट है, जिसकी आईडी विदेश में बैठा गैंग लीडर देता है। प्रदेश के कई जिलों में इनका नेटवर्क है। बतौर एजेंट यहां से वह लोग काम करते थे। सभी एजेंट के अलग-अलग नाम और पासवर्ड होते हैं।

विज्ञापन
IPL Satta running from foreign site ID caught transaction of 40 lakhs found in 12 days five arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में आईपीएल शुरू होते ही सट्टेबाज सक्रिय हो जाते हैं। कोई विदेशी एप पर सट्टा खिलवाता है, तो कहीं मैच में हार जीत और रनों को लेकर सट्टा लगता है। क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को विदेशी साइट की आईडी लेकर खेले जा रहे सट्टे का भंडाफोड़ किया है। इस साइट को चलाने वाला विदेश में बैठा है जबकि इसका सर्वर अमेरिका में बताया जा रहा है। क्राइम ब्रांच को सेन पश्चिम पारा में सट्टा खेलने की जानकारी मिली। इस पर क्राइम ब्रांच ने टीम बनाकर छापेमारी की।

विज्ञापन

यहां से पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। क्राइम ब्रांच की टीम को आरोपितों के कब्जे से 6 लाख 78 हजार रुपये मिले हैं। आरोपियों से पूछताछ में बताया कि 12 दिन में 40 लाख रुपये का लेन देन हवाला के माध्यम से कर चुके हैं। साइट के लिए उन्हें आईडी मिली है, इसी आईडी और पासवर्ड से वह सट्टा लगवाते हैं। रुपयों का लेनदेन हवाला के जरिये किया जाता है। इसमें एक सर्राफ की भी भूमिका सामने आ रही है। सटोरियों के पास से मिले गैजेट्स की मदद से प्रदेश भर में सट्टेबाजों के नेटवर्क को खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos

इस तरह से कराते थे सट्टा
सटोरियों ने पुलिस को बताया कि olabet99.com एक साइट है, जिसकी आईडी विदेश में बैठा गैंग लीडर देता है। प्रदेश के कई जिलों में इनका नेटवर्क है। बतौर एजेंट यहां से वह लोग काम करते थे। सभी एजेंट के अलग-अलग नाम और पासवर्ड होते हैं। सटोरियों ने क्राइम ब्रांच को बताया कि पैसा लगाने वाला जीते या हारे, हर सूरत में उन्हें फायदा होता है। आईपीएल के सीजन में वह कम से 50 लाख रुपये तक कमाते हैं जबकि विदेश में बैठे गैंग लीडर को अच्छा खासा मुनाफा होता है। डीसीपी क्राइम एसएम कासिम आब्दी ने बताया कि आईपीएल में सट्टा खेलने की जानकारी पर छापेमारी की गई। आरोपियों के संपर्कों और कनेक्शन की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

इन लोगों की हुई गिरफ्तारी और ये  हुई बरामदगी
सेनपश्चिम पार निवासी रोहित तिवारी, विजय, जूही परमपुरवा निवासी संदीप साहू, बजरिया पीरोड निवासी सौरभ मतानी व दतिया महादेव निवासी अमित उर्फ गोपाल सोनी के रूप में हुई है। वहीं, आरोपियों से 6,78,000 रूपये, दो लैपटाप, नौ कीपैड मोबाइल फोन और 10 स्मार्ट फोन, एक कैलकुलेटर, एक फोन रिसीव करने व रिकॉर्ड करने का, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मय हैडफोन, माइक, सट्टे के हिसाब के कागज व रजिस्टर एक स्कूटी बरामद की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed