फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IPL 2023, Kuldeep and Upendra of Kanpur will be seen in IPL, bowling and batting will make the veterans breath

IPL 2023: आईपीएल में दिखेंगे कानपुर के दो खिलाड़ी, चाइनामैन करेंगे दिग्गजों को बेदम...उपेंद्र छुड़ाएंगे छक्के

Fri, 31 Mar 2023 12:30 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 31 Mar 2023 12:30 PM IST
सार

Indian Premier League 2023: आईपीएल 31 मार्च से शुरू होने जा रही है, जिसको लेकर देशभर में गजब का क्रेज देखने को मिल रहा है। इस बार कानपुर से दो खिलाड़ी आपको मैदान में नजर आएंगे। इनमें चाइनमैन कुलदीप यादव और विकेटकीपर बल्लेबाज उपेंद्र यादव शामिल हैं। 

विज्ञापन
IPL 2023, Kuldeep and Upendra of Kanpur will be seen in IPL, bowling and batting will make the veterans breath
उपेंद्र सिंह और कुलदीप यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 का पहला मैच शुक्रवार को गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। इस बार आईपीएल में कानपुर से दो खिलाड़ी कुलदीप यादव व उपेंद्र यादव खेलते हुए नजर आएंगे।

विज्ञापन

कुलदीप पहले भी आईपीएल में अपनी गेंदबाजी का जलवा बिखेर चुके हैं। वही, उपेंद्र पहली बार खेलते नजर आएंगे। आईपीएल में कुलदीप यादव अब तक 59 मैचों में 61 विकेट चटका चुके हैं। उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने दो करोड़ में खरीदा है। आईपीएल में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 14 रन पर चार विकेट है।
विज्ञापन

कुलदीप आईपीएल में तीन टीमों के लिए खेल चुके हैं। वर्ष 2012 में मुंबई इंडियंस, 2014 से 2021 तक कोलकाता नाइट राइडर्स और वर्तमान में दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा हैं। उपेंद्र यादव पहली बार आईपीएल में हैदराबाद सनराइजर्स की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इटावा के रहने वाले हैं उपेंद्र
उन्हें टीम ने 25 लाख के बेस प्राइज पर खरीदा है। उपेंद्र कानपुर के साउथ मैदान पर क्रिकेट की बारीकियां सीखकर अंडर-16, अंडर-19 खेलने के बाद यूपी रणजी टीम का हिस्सा भी रहे हैं। वर्तमान में वह रेलवे की रणजी टीम का हिस्सा हैं। उपेंद्र मूल रूप से इटावा के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed