{"_id":"5ecbed3e1f07406177170379","slug":"investigation-started-against-congress-leader-alka-lamba-on-kuldeep-sengar-s-daughter-report","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कुलदीप सेंगर की बेटी की रिपोर्ट पर कांग्रेस नेत्री अलका लांबा व धारणा पटेल के खिलाफ जांच शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुलदीप सेंगर की बेटी की रिपोर्ट पर कांग्रेस नेत्री अलका लांबा व धारणा पटेल के खिलाफ जांच शुरु
Mon, 25 May 2020 09:40 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 25 May 2020 09:40 PM IST
विज्ञापन
कुलदीप सिंह सेंगर
- फोटो : अमर उजाला
उन्नाव का चर्चित दुष्कर्म कांड एक बार फिर सुर्खियाें में है। उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर को जमानत मिलने का फर्जी ट्वीट करने पर विधायक की बेटी ने कांग्रेस नेत्री अलका लांबा पर केस दर्ज कराया है।
ट्वीट में पीएम, गृहमंत्री, सीएम व अन्य भाजपा नेताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर पुलिस ने नई दिल्ली निवासी कांग्रेस नेत्री अलका लांबा व धारणा पटेल पर रिपोर्ट दर्ज की है। पूर्व विधायक की बेटी की तहरीर के आधार पर दोनों नेत्रियों पर मानहानि (धारा 500) व सोशल मीडिया पर अपमानजनक टिप्पणी की धारा 67 लगाई गई है।
पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर की बेटी ऐश्वर्या सेंगर ने रविवार को एसपी विक्रांतवीर को शिकायती पत्र दिया था। आरोप लगाया था कि 23 मई 2020 को दिल्ली के 39 टैगोर गार्डन एक्सटेंशन निवासी कांग्रेस नेत्री अलका लांबा व कांग्रेस नेता धारणा पटेल द्वारा ट्विटर हैंडल पर उनके पिता को जमानत मिलने का गलत ट्वीट किया गया, जबकि उनकी ओर से दिल्ली उच्च न्यायालय में अभी सिर्फ अपील की गई है।
विज्ञापन
जमानत का जिक्र तक नहीं है। अलका लांबा व धारणा पटेल ने पिता (पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर) व चाचा (विधायक के छोटे भाई अतुल सेंगर) को जमानत दिए जाने का गलत ट्वीट किया। साथ ही अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री, गृहमंत्री व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है।

कांग्रेस नेत्री अलका लांबा
- फोटो : amar ujala
टिप्पणी में लिखा गया है ‘जिस पर पीएम, सीएम, एमपी साक्षी का आशीर्वाद हो आखिर उसे कोई भी अदालत अधिक समय तक सलाखों के पीछे नहीं रख सकती’ ‘एचसी के जज ने ऐसा करके अपनी जान बचाई है’ ‘महिला मंत्री स्मृति ईरानी को भी अपने इस नेता की रिहाई मुबारक’। वहीं, धारणा पटेल ने अपने ट्वीट में लिखा है कि ‘उन्नाव के पूर्व विधायक और भाई को उच्च न्यायालय ने जमानत दे दी, क्या यही न्याय है’।
पूर्व विधायक की बेटी ने इन बातों को निराधार बताते हुए रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की थी। एसपी के निर्देश पर सदर कोतवाली पुलिस ने मानहानि व सोशल मीडिया पर अपमान जनक टिप्पणी करने की धारा में कांग्रेस नेत्री अलका लांबा व धारणा पटेल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
कोतवाली प्रभारी दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि इस प्रकरण की विवेचना कोतवाली में तैनात अपराध निरीक्षण सुधीर चंद्र पांडेय को दी गई है। एसपी विक्रांतवीर ने बताया कि तहरीर में अलका लांबा व धारणा पटेल के द्वारा ट्विटर पर टिप्पणी की बात लिखी गई है। इसी तहरीर के आधार पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवेचना में मिलने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
दोनों नेत्रियों को कानूनी नोटिस भेजा
पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर की बेटी ऐश्वर्या ने पुलिस की ओर से दर्ज की गई रिपोर्ट पर संतोष व्यक्त किया है। कहा कि पूरी उम्मीद है पुलिस जांच करके दोनों कांग्रेस नेत्रियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने बताया कि अपने वकील के माध्यम से दोनों कांग्रेस नेत्रियों को कानूनी नोटिस भी भेजा है। बताया कि वह विरोधियों व प्रतिद्वंद्वियों की अनैतिक मंशा पूर्ण नहीं होने देंगी। अपने पिता को न्याय दिलाने की लड़ाई दमदारी से लड़ेंगी।