फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Investigation on Ghanaram Group continued for the third day, evidence of transactions worth more than 40 cror

Income Tax Raid: घनाराम ग्रुप पर तीसरे दिन भी जारी रही जांच, 40 करोड़ से अधिक के लेनदेन के मिले सबूत

Fri, 05 Aug 2022 09:26 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 05 Aug 2022 09:26 PM IST
सार

आयकर विभाग की जांच घनाराम ग्रुप के प्रतिष्ठानों में तीसरे दिन भी जारी रही। इस दौरान दो किलो सोने की ज्वैलरी और सवा दो करोड़ नकदी सीज की गई। साथ ही, जमीन की खरीद फरोख्त में 40 करोड़ से ज्यादा के नकद लेनदेन के भी सबूत मिले हैं।

विज्ञापन
Investigation on Ghanaram Group continued for the third day, evidence of transactions worth more than 40 cror
आयकर विभाग की कार्रवाई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में आयकर विभाग की ओर से घनाराम ग्रुप के प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई तीसरे दिन भी जारी रही। घनाराम ग्रुप और इससे जुड़े बिल्डरों के प्रतिष्ठानों से सवा दो करोड़ की नकदी, दो किलो सोने की ज्वैलरी बरामद की गई है। दस्तावेज न दिखा पाने पर इन्हें सीज कर दिया गया है। इसके अलावा पांच लॉकर और सीज किए गए हैं। एक दिन पहले भी इतने ही लॉकर सीज किए गए थे। ग्रुप के खिलाफ फर्जी बिलिंग के सबूत भी मिले हैं। 

विज्ञापन

40 करोड़ से ज्यादा का नकद लेनदेन सामने आया है। इसके अलावा सात साल में हुई जमीन की खरीद की भी जांच की जा रही है। कर चोरी की आशंका में घनाराम इंफ्रा कंपनी के झांसी, लखनऊ, दिल्ली और कानपुर से जुड़े लोगों के 32 प्रतिष्ठानों पर सौ से ज्यादा अफसरों ने बुधवार को कार्रवाई शुरू की थी। घनाराम कंपनी के निदेशक बिशुन सिंह के साथ ही उसके भाई सपा के पूर्व एमएलसी श्याम सुंदर सिंह के प्रतिष्ठानों पर भी छापा मारा गया था।

विज्ञापन

इसके साथ ही बिल्डर विजय सरावगी, वीरेंद्र राय, संजय अरोड़ा, शिवा सोनी, मयंक गर्ग के कार्यालयों, आवास व प्रतिष्ठानों समेत 25 जगहों पर कार्रवाई की गई थी। सूत्रों के अनुसार इनसे जुड़े तमाम लोगों के बैंक खाते मिले हैं। बड़े स्तर पर लेनदेन हुआ है। इसके अलावा जमीनों, फ्लैट आदि की बिक्री में नकदी ली गई। नकदी किससे ली गई और कहां खपाई गई, इसकी भी जांच की जा रही है। वहीं इनसे जुड़ा सीए दिनेश सेठी अभी भी फरार हो गया है। इसके घर पर ताला पड़ा है। अब विधिक प्रक्रिया के तहत ताला तोड़कर जांच-पड़ताल की तैयारी है।

स्काई टॉवर तनता गया, आय का स्रोत नहीं दिखाया
घनाराम ग्रुप 20 साल से ज्यादा से सरकारी ठेकों पर बांध बनाने और मरम्मत का काम करते आ रहा है। इसके साथ ही अब झांसी में बड़ा मॉल, टॉवर बना रहा है। स्काई टॉवर लगभग बनकर तैयार है। इसके बाद भी इन लोगों ने आय का स्रोत नहीं दिखाया। बहुमंजिला टॉवर में सैकड़ों फ्लैट हैं। इनकी बिक्री भी की जा रही है। ग्राहकों से चेक के साथ ही नकदी ली जा रही है। 

विज्ञापन

जमीनों की खरीद के लिए कहां से आया रुपया
सूत्रों ने बताया कि ग्रुप की ओर से सात साल में की गई जमीनों की खरीद-बिक्री की जांच की जा रही है। इनके झांसी में ही छह प्रोजेक्ट चल रहे हैं। कई सौ करोड़ का निवेश है। यह निवेश कहां से आया, कितने लोगों का पैसा लगा है, इनकी आय का स्रोत क्या है, इसकी जांच अफसरों ने शुरू कर दी है।

दूसरों को देने वाले ठेकों में फर्जी बिलिंग
ग्रुप जो भी सरकारी ठेका लेता था, उसके कुछ काम दूसरे ठेकेदारों से कराना दिखाता था। हालांकि यह केवल कागजों में ही सीमित था। इस पूरी प्रक्रिया में फर्जी बिलिंग मिली है। इससे सब कॉन्टैक्ट की जांच की जा रही है। कितनी फर्मों को काम दिखाया और कितना भुगतान किया। इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed