{"_id":"626056df4fdd622d2b3ac3c6","slug":"investigation-of-the-video-of-khushi-s-dance-going-viral-begins-dig-jail-interrogates-akbarpur-news-knp6923429125","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशी के डांस का वीडियो वायरल होने की जांच शुरू, डीआईजी जेल ने की पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशी के डांस का वीडियो वायरल होने की जांच शुरू, डीआईजी जेल ने की पूछताछ
विज्ञापन
कानपुर देहात। जेल में खुशी दुबे के डांस करने का वीडियो वायरल होने के मामले में बुधवार को डीआईजी जेल आरएस छवि ने माती कारागार पहुंच कर जांच की। उन्होंने बताया कि मंगलवार को जिला कारागार में डांस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसकी जांच शुरू की गई है।
प्रारंभिक छानबीन में सामने आया है कि यह वीडियो जेल से बाहर के किसी व्यक्ति ने नहीं बनाया है। जिला कारागार में हो रहे कार्यक्रम के तहत योग प्रशिक्षक को जेल प्रशासन ने वीडियो बनाकर दिया था।
वीडियो का बाहर आना और कैदियों की पहचान जनता के बीच कराने जैसे कई बिंदु है, जिस पर जांच चल रही है। डीआईजी ने बताया कि मामले में जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बता दें कि जिला कारागार में मंगलवार को योग प्रशिक्षण का आयोजन किया गया था। इसमें बिकरू कांड के मुख्य मामले में माती जेल में बंद खुशी दुबे व अन्य महिला बंदियों का जुंबा डांस करते वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हुआ था।