फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Inter-state gang who cheated more than 15 crores in Hamirpur exposed

करोड़ों की ठगी: सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करते थे ठगी, 15 करोड़ से अधिक का लगाया चूना, ऐसे हुआ खुलासा

Sat, 24 Sep 2022 05:45 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 24 Sep 2022 05:45 PM IST
सार

सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का हमीरपुर पुलिस ने शनिवार को पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। इनके पास से 80 हजार नगदी सहित एक गाड़ी, लैपटॉप, मोबाइल आदि अन्य सामान बरामद हुआ है।

विज्ञापन
Inter-state gang who cheated more than 15 crores in Hamirpur exposed
पकड़े गए गिरोह के सदस्य और बरामद सामग्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 15 करोड़ से अधिक की ठगी गरने वाले संगठित अंतर्राज्यीय गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया, जबकि अन्य सदस्यों की पुलिस तलाश कर रही है।

विज्ञापन

इनके पास से 80 हजार नगदी सहित एक गाड़ी, लैपटॉप, मोबाइल, विभिन्न बैंकों की चेकबुक, पासबुक सहित अन्य सामान बरामद किया है। एसपी ने गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार करने वाली टीम को दस हजार रुपये ईनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

बीते 22 अगस्त को मौदहा कोतवाली क्षेत्र के मदारपुर गांव निवासी शहबाज खान ने जनपद चंदौली के थाना मुगलसराय के मधिया गांव निवासी इंतजार खान पुत्र वहाब खान के खिलाफ 2,94,300 रुपये साइबर ठगी करने की तहरीर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने साइबर ठगी व आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर इसकी विवेचना शुरू की थी। पुलिस ने साइबर टीम के साथ मामले की जांच शुरू की और इस मामले में शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्र के नरायच गांव के पास आरोपी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया।

50 लोगों को फंसाया, 15 करोड़ से अधिक की ठगी
पुलिस अधीक्षक शुभम पटेल ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि यह एक अंतर्राज्यीय गिरोह है, जो सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करते थे। जांच व पूछताछ में पता चला है कि 15 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करीब 50 से अधिक लोगों के साथ की। इस मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।

बैंक स्टेटमेंट से फ्रॉड ट्रांजेक्शन का खुलासा
इनमें हरदोई के मल्लावां थाना क्षेत्र के अंकित त्रिपाठी व इंतजार खान और जनपद मुरादाबाद के थाना सिविल लाइन निवासी सूरज कुमार को गिरफ्तार किया है। सूरज के बैंक स्टेटमेंट के आधार पर दस करोड़ 30 लाख रुपये व अंकित के बैंक स्टेटमेंट से चार करोड़ 75 लाख का साइबर फ्रॉड ट्रांजेक्शन हुआ पाया गया है।

इन आरोपियों के पास से 80 हजार नगदी, एक एक्सयूवी 500 कार, चार लैपटॉप, 13 मोबाइल फोन, एक जियो वाईफाई, 18 विभिन्न बैंकों की चेकबुक, सात बैंकों की पासबुक, सात एटीएम कार्ड, 60 आधार कार्ड, एक विधायक लिखा स्टीकर सहित अन्य सामान बरामद किया हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed