फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   the miscreants injured the inspector and looted the car in Kannauj

Kannauj: बदमाशों ने इंस्पेक्टर को घायल कर लूटी कार, जान से मारने की दी धमकी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Tue, 22 Nov 2022 01:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Tue, 22 Nov 2022 01:52 PM IST
सार

जिले में बेखौफ बदमाशों ने जलालपुर पनवारा चौकी के पास जीटी रोड पर वारदात को अंजाम दिया। शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों को आपसी विवाद बताकर बदमाशों ने भगा दिया। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने घायल इंस्पेक्टर को अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
the miscreants injured the inspector and looted the car in Kannauj
घायल इंस्पेक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले में बेखौफ बदमाशों ने जालौन जनपद में तैनात क्राइम ब्रांच प्रभारी इंस्पेक्टर एके सिंह को घायल कर कार लूट ली। मौके पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने घायल इंस्पेक्टर को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों की तलाश में छानबीन शुरू की।

विज्ञापन

जालौन जनपद के क्राइम ब्रांच प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार चौहान (एके सिंह) सोमवार की रात करीब नौ बजे बदायूं कोर्ट में बयान देने कन्नौज होते हुए कार से जा रहे थे। सदर कोतवाली की जलालपुर पुलिस चौकी के पास जीटी रोड पर किसी काम से उन्होंने कार रोक दी।
विज्ञापन

इस दौरान तीन बदमाशों ने उन्हें दबोच लिया। इसके बाद तमंचे की बटों से पीटकर घायल कर दिया। इंस्पेक्टर को सड़क किनारे धक्का देकर बदमाश आई-टेन कार लेकर भाग निकले। स्थानीय लोगों के फोन से इंस्पेक्टर ने घटना की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर  एएसपी अरविंद कुमार, सीओ प्रियंका और कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह पहुंच गए। इसके बाद घायल इंस्पेक्टर को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि वह अवकाश पर हैं। मामले की जानकारी की जा रही है।

इंस्पेक्टर बताने पर जाने से मारने की दी धमकी
इंस्पेक्टर की पिटाई कर लूटपाट करने वाले बदमाश बेहद शातिर हैं। पिटाई के दौरान शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों को बदमाशों ने आपसी विवाद बताकर भगा दिया। इंस्पेक्टर जान लेने के बाद बदमाशों ने गोली मारकर हत्या करने की धमकी देते हुए कार की चाबी लेकर बाईपास से भाग निकले।

बेखौफ बदमाशों ने कार में रखा इंस्पेक्टर का मोबाइल और पर्स से रुपये निकाल लिए। इसके बाद तिर्वा-कन्नौज मार्ग पर तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के फगुआ भट्ठा के पास इंस्पेक्टर अवधेश कुमार चौहान की आई-टेन कार छोड़कर भाग निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed