फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Innocent girl dies due to falling boundary at home on Diwali

दिवाली की खुशियां चीखों में बदली, घर में बाउंड्रीवाल गिरने से मासूम बच्ची की मौत से छाया मातम

Sun, 27 Oct 2019 07:37 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 27 Oct 2019 07:37 PM IST
विज्ञापन
Innocent girl dies due to falling boundary at home on Diwali
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र के मकसूदाबाद में हादसा होने से एक परिवार में दिवाली की खुशियां मातम में बदल गईं। पड़ोसी के मकान की बाउंड्रीवाल गिरने से मासूम बच्ची की मौत हो गई जबकि उसका भाई घायल हो गया। गांव निवासी विनोद कमल मजदूरी कर गुजर बसर करते हैं।
विज्ञापन


विनोद ने बताया कि शनिवार रात करीब आठ बजे उनकी बेटी पूजा (8) और बेटा रामजी (5) घर के बाहर खेल रहे थे। पड़ोस में मनीष कमल का मकान है। बाउंड्रीवाल के अंदर भैंस बंधी थी। भैंस ने अचानक दीवार में टक्कर मार दी। दीवार भरभराकर भाई-बहन पर गिर गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने आनन-फानन में मलबा हटाकर पूजा व रामजी को बाहर निकाला और पास के निजी अस्पताल ले गए। यहां इलाज के दौरान पूजा की मौत हो गई। वहीं रामजी का बायां पैर फ्रेक्चर हो गया। उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में पसरा मातम विनोद ने बताया कि शनिवार को उनकी पत्नी मधु दिवाली की तैयारियों में जुटे थी। मिठाई, खिलौने पाकर उनके दोनों बच्चे भी बेहद खुश थे। शाम हादसा हुआ और गांव में मातम पसर गया। पूजा कक्षा दो में पढ़ती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed