फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Innocent dies due to current in supporter wire

सपोर्टर तार में उतरे करंट से मासूम की मौत

Sat, 04 Sep 2021 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Innocent dies due to current in supporter wire
कानपुर देहात। आलमचंद्रपुर गांव में शुक्रवार को बिजली खंभे के सपोर्टर तार में उतरे करंट से एक बालक की मौत हो गई। अनहोनी पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

आलमचंद्रपुर गांव निवासी संजय कुमार मजदूर है। शुक्रवार दोपहर में उसका मझला बेटा सत्यम (9) मोहल्ले के अन्य बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रहा था। खेलते समय सत्यम ने गली में लगे बिजली के खंभे के सपोर्टर तार को छू लिया। करंट होने से वह सपोर्टर तार में चिपक गया। उसकी चीख सुनकर अन्य बच्चे दौड़ कर घर गए और जानकारी दी।
इसके बाद परिजन व मोहल्ले के लोग दौड़ कर पहुंचे और बांस से सत्यम को किसी तरह से तार से अलग किया और जिला अस्पताल ले गए। वहां इमरजेंसी में मौजूद डॉ. निशांत पाठक ने परीक्षण के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। अनहोनी पर मां रीता देवी, बड़ा भाई शिवम व छोटी बहन सपना भी फफक पड़े।
विज्ञापन

मृतक के चचेरे भाई शिवराम ने बताया कि ग्रोथ सेंटर उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति होती है। लाइनों की पेट्रोलिंग नहीं होती है। घर में विद्युत आपूर्ति के लिए डाली गई केबल का तार बिजली के खंभे के सपोर्टर तार से छू रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेलते समय यही सपोर्टर तार छूने से हादसा हुआ। कोतवाल तुलसीराम पांडेय ने बताया कि जिला अस्पताल के मेमो के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed