फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Innocent child playing outside the house dies after falling in the drain in Jalauna

जालौन: घर के बाहर खेल रही मासूम की नाली में गिरकर मौत, नगर पंचायत पर कार्रवाई की मांग

Tue, 12 Apr 2022 03:30 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 12 Apr 2022 03:30 PM IST
सार

एट में मंगलवार को दोपहर में घर के बाहर खेल रही दो वर्षीय मासूम की नाली में गिरने से मौत हो गई। जानकारी होने पर परिजन निजी अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टर्स ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
Innocent child playing outside the house dies after falling in the drain in Jalauna
मृतक आरोही कुशवाहा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौलान जिले में एट थाना क्षेत्र के कस्बे में मंगलवार को बाहर खेलते समय नाली में गिरकर मासूम बच्ची की मौत हो गई। दिल को झकझोर देने वाली इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बता दें कि बच्ची खेलते-खेलते नाली के पास चली गई, जहां उसका पैर फिसल गया और वो नाली में गिर गई। कुछ देर बाद बच्ची घर के बाहर न दिखने पर परिजनों ने तलाश की। इस दौरान उसका शव नाली में पड़ा देख परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला हनुमानगढ़ी निवासी रामू कुशवाहा की दो वर्षीय पुत्री आरोही कुशवाहा दोपहर में घर के बाहर खेल रही थी। तभी पैर फिसलने से वह नाली में गिर गई। आरोही के न लौटने पर परिजन उसे बाहर देखने गए, लेकिन बच्ची कहीं दिखाई नहीं दी। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने नाली में मासूम का शव को देख सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने तत्काल नाली से निकालकर मासूम को निजी अस्पताल ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही मोहल्ले वालों ने नगर पंचायत द्वारा नाली को खुला छोड़ देने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed