फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Indo-China tension: Chinese will not get room to stay in Kanpur hotels

भारत चीन तनावः चीनियों को कानपुर के होटलों में ठहरने को नहीं मिलेंगे कमरे, कारोबारियों ने लिया फैसला

Sat, 27 Jun 2020 12:02 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 27 Jun 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
Indo-China tension: Chinese will not get room to stay in Kanpur hotels
चीन का विरोध (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
भारत चीन तनाव के बीच उत्तर प्रदेश के कानपुर में चीनी उत्पादों के बहिष्कार की मांग के बीच शहर के होटल व रेस्टारेंट कारोबारियों ने चीनी आगंतुकों से दूरी बनाने का फैसला किया है। चीन से आने वाले लोगों को न ही होटल में कमरा दिया जाएगा और न ही उनकी एडवांस बुकिंग की जाएगी।
विज्ञापन


कारपोरेट बैठक की भी अनुमति नहीं होगी। कारोबारियों ने यह निर्णय स्वेच्छा से लिया है। इसके अलावा सभी पदधिकारियों और सदस्यों को इस निर्णय का सर्कुलर जारी कर दिया गया है। कानपुर होटल, गेस्टहाउस, स्वीटस एंड रेस्टारेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुखवीर सिंह मलिक और महामंत्री राजकुमार भगतानी ने बताया कि शहर में चमड़ा, रेडीमेड कपड़े व टैक्सटाइल का बड़े स्तर पर काम होता है।
विज्ञापन


 

चीन से बड़े पैमाने पर केमिकल, मशीनें और कच्चा माल आता है। शहर के कारोबारी चीन से आने वाले लोगों को शहर के होटलों में ठहराते हैं। इसके अलावा मोबाइल और इलेक्ट्रानिक्स कंपनियों की साल भर में कई कई कॉरपोरेट मीटिंग भी इन होटलों में होती है।

इनमें बड़ी संख्या में चीनी प्रतिनिधि शिरकत करते हैं। अब तय हुआ कि चीन से आने वाले लोगों की होटलों में बुकिंग नहीं होगी। यदि वो आ भी जाते हैं तो कमरें नहीं दिए जाएंगे। उनका कहना है कि चीन ने गलवां घाटी में देश के जवानों के साथ कायराना हरकत की है।

कानपुर समेत देशभर में चीनी उत्पादों के बहिष्कार की मांग तेजी से उठ रही है। एसोसिएशन के टास्क फोर्स प्रभारी गगन सेठी और एसोसिएशन के उत्तर क्षेत्र के अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने बताया कि चीन के किसी भी नागरिक की शहर के किसी भी होटल व रेस्टारेंट में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सभी ने स्वेच्छा से यह निर्णय किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed