{"_id":"5aab6f1d4f1c1bba758b5bde","slug":"indian-army-will-more-powerful-with-this-guns","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"1 मिनट में 900 गोलियां फायर, दुश्मनों के छक्के छुड़ा देगी ये स्पेशल गन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1 मिनट में 900 गोलियां फायर, दुश्मनों के छक्के छुड़ा देगी ये स्पेशल गन
अमित अवस्थी/मोहन मिश्रा, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 16 Mar 2018 01:03 PM IST
विज्ञापन
तीन किलो की ‘जेवीपीसी’ चलाती है एक मिनट में 900 गोलियां
दुश्मनों की गोलियों का करारा जवाब देने के लिए भारतीय सेना अब और अधिक शक्तिशाली होने जा रही है। सेना को आधुनिक हथियारों से लैस करने का ये कदम अब पूरा होने को है। पढ़िए ये रिपोर्ट...
Trending Videos
तीन किलो की ‘जेवीपीसी’ चलाती है एक मिनट में 900 गोलियां
कानपुर की स्मॉल आर्म्स फैक्ट्री (एसएएफ) और एआरडीई पुणे ने मिलकर ज्वाइंट वेंचर प्रोटेक्टिव कारबाइन (जेवीपीसी) बनाई है। कारबाइन को सीआरपीएफ, आईटीबीपी, बीएसएफ ट्रायल में पास कर चुकी है। 20 मार्च को सेना इसका ट्रायल करेगी। एसएएफ में गुरुवार को हुई पत्रकार वार्ता में यह जानकारी एसएएफ के महाप्रबंधक एचआर दीक्षित ने दी। महाप्रबंधक ने बताया कि जेवीपीसी पूरी स्वदेशी है।
स्मॉल आर्म्स फैक्ट्री (एसएएफ) और एआरडीई पुणे ने मिलकर बनाई है कारबाइन
यह कारबाइन जर्मनी की हेकलर एंड कोच (एचके) कारबाइन और बेल्जियम की फेन कारबाइन को टक्कर देती है। विश्व में इन दोनों कारबाइनों को बेहतर माना जाता है। जेवीपीसी की डिजाइन इनसे मेल खाती है और दोनों के मुकाबले यह हल्की है। कारबाइन के पुर्जे कानपुर और दक्षिण के कुछ राज्यों की औद्योगिक इकाइयों से लिए गए हैं। छत्तीसगढ़ पुलिस ने 640 कारबाइन खरीद का आर्डर दिया है। जबकि सीआरपीएफ ने अगले पांच सालों के लिए 30-35 हजार कारबाइन की डिमांड भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीआरपीएफ, आईटीबीपी, बीएसएफ के ट्रायल में हुई पास, सेना भी करेगी परीक्षण
महाप्रबंधक ने बताया कि सेना की जरूरतों को ध्यान में रख एलएमजी (लाइट मशीन गन) 7.62 एमएम भी बनाई गई है। मशीनगन में एक स्पेशल कोटिंग की गई है, जिससे फायर होने के बाद गन काली नहीं पड़ेगी। इस गन के लुक पर भी ध्यान दिया गया है। सेना जल्द इसका ट्रायल करेगी। वार्ता के दौरान अपर महाप्रबंधक गगन चतुर्वेदी, अपर महाप्रबंधक के बासु, अपर महाप्रबंधक हितेंद्र सिंह, संयुक्त महाप्रबंधक पवन कुमार, कार्य प्रबंधक एसके शर्मा, बैकुं ठ तिवारी, अमित सिन्हा आदि रहे।
विज्ञापन
जेवीपीसी की खासियत
- फोटो : अमर उजाला
जेवीपीसी की खासियत
कैलिबर 5.56 एमएम
लेंथ 550-700 एमएम
वजन 3 किलो बिना मैग्जीन
रेंज 200 मीटर
रेट आफ फायर 900 राउंड पर मिनट
कैलिबर 5.56 एमएम
लेंथ 550-700 एमएम
वजन 3 किलो बिना मैग्जीन
रेंज 200 मीटर
रेट आफ फायर 900 राउंड पर मिनट