फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   India-New Zealand clash will happen on number five pitch: BCCI's broad casting team inspects

पांच नंबर पिच पर होगी भारत-न्यूजीलैंड की भिड़ंत: बीसीसीआई की ब्रॉड कास्टिंग टीम ने किया निरीक्षण

Sun, 17 Oct 2021 10:07 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 17 Oct 2021 10:07 AM IST
सार

ग्रीनपार्क पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की मेजबानी कर चुका है, इसलिए यहां कोई फेरबदल नहीं होगा। यह मैच पांच नंबर पिच पर इसलिए होगा क्योंकि मीडिया सेंटर और ए पवेलियन के ऊपर स्थित स्टैंड फिक्स है।

विज्ञापन
India-New Zealand clash will happen on number five pitch: BCCI's broad casting team inspects
ग्रीन पार्क का निरीक्षण करती बीसीसीआई की ब्रॉड कास्टिंग टीम - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के ग्रीनपार्क में 25 नवंबर से भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मैच शुरू होगा। इसी क्रम में शनिवार को बीसीसीआई की ब्रॉड कास्टिंग टीम ने मैदान का निरीक्षण किया। टीम के सदस्य प्रशांत बिष्ट ने पिच क्यूरेटर शिवकुमार से विचार-विमर्श करने के बाद तय किया कि मैच पांच नंबर की पिच पर खेला जाएगा।
विज्ञापन


मैच को सफल बनाने के लिए बीसीसीआई ने मॉनीटरिंग शुरू कर दी है। प्रशांत ने बताया कि ग्रीनपार्क पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की मेजबानी कर चुका है, इसलिए यहां कोई फेरबदल नहीं होगा। यह मैच पांच नंबर पिच पर इसलिए होगा क्योंकि मीडिया सेंटर और ए पवेलियन के ऊपर स्थित स्टैंड फिक्स है, जहां से मैच की एक-एक गेंद का प्रसारण होना है।
विज्ञापन


ग्रीनपार्क में नौ मुख्य पिच और नौ अभ्यास पिच हैं। ग्रीनपार्क में पहली बार ड्रोन कैमरे व स्पाइडर कैमरे का प्रयोग होगा। 32 कैमरों से मैच का प्रसारण होगा। दो सेटेलाइट छतरी लगाई जाएंगी। इन सब कामों में जुटे लोग बाहरी लोगों से नहीं मिल सकेंगे। इस दौरान यूपीसीए के एपेक्स कमेटी के सदस्य अहमद अली खान, श्रेयांश कार्तिकेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed