{"_id":"616ba7d55e0f4112b2646f2c","slug":"india-new-zealand-clash-will-happen-on-number-five-pitch-bcci-s-broad-casting-team-inspects","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच नंबर पिच पर होगी भारत-न्यूजीलैंड की भिड़ंत: बीसीसीआई की ब्रॉड कास्टिंग टीम ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच नंबर पिच पर होगी भारत-न्यूजीलैंड की भिड़ंत: बीसीसीआई की ब्रॉड कास्टिंग टीम ने किया निरीक्षण
Sun, 17 Oct 2021 10:07 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 17 Oct 2021 10:07 AM IST
सार
ग्रीनपार्क पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की मेजबानी कर चुका है, इसलिए यहां कोई फेरबदल नहीं होगा। यह मैच पांच नंबर पिच पर इसलिए होगा क्योंकि मीडिया सेंटर और ए पवेलियन के ऊपर स्थित स्टैंड फिक्स है।
विज्ञापन
ग्रीन पार्क का निरीक्षण करती बीसीसीआई की ब्रॉड कास्टिंग टीम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के ग्रीनपार्क में 25 नवंबर से भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मैच शुरू होगा। इसी क्रम में शनिवार को बीसीसीआई की ब्रॉड कास्टिंग टीम ने मैदान का निरीक्षण किया। टीम के सदस्य प्रशांत बिष्ट ने पिच क्यूरेटर शिवकुमार से विचार-विमर्श करने के बाद तय किया कि मैच पांच नंबर की पिच पर खेला जाएगा।
मैच को सफल बनाने के लिए बीसीसीआई ने मॉनीटरिंग शुरू कर दी है। प्रशांत ने बताया कि ग्रीनपार्क पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की मेजबानी कर चुका है, इसलिए यहां कोई फेरबदल नहीं होगा। यह मैच पांच नंबर पिच पर इसलिए होगा क्योंकि मीडिया सेंटर और ए पवेलियन के ऊपर स्थित स्टैंड फिक्स है, जहां से मैच की एक-एक गेंद का प्रसारण होना है।
ग्रीनपार्क में नौ मुख्य पिच और नौ अभ्यास पिच हैं। ग्रीनपार्क में पहली बार ड्रोन कैमरे व स्पाइडर कैमरे का प्रयोग होगा। 32 कैमरों से मैच का प्रसारण होगा। दो सेटेलाइट छतरी लगाई जाएंगी। इन सब कामों में जुटे लोग बाहरी लोगों से नहीं मिल सकेंगे। इस दौरान यूपीसीए के एपेक्स कमेटी के सदस्य अहमद अली खान, श्रेयांश कार्तिकेय आदि मौजूद रहे।