{"_id":"613a2b768ebc3ec9087fb176","slug":"in-the-same-day-both-corona-vaccines-were-applied-to-the-elderly-woman-in-rampura-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही की हद: एक ही दिन में बुजुर्ग महिला को लगा दी दोनों वैक्सीन, मामला सामने आने पर मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही की हद: एक ही दिन में बुजुर्ग महिला को लगा दी दोनों वैक्सीन, मामला सामने आने पर मचा हड़कंप
Thu, 09 Sep 2021 09:12 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुरा
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 09 Sep 2021 09:12 PM IST
सार
कोरोना काल में जालौन तहसील के एक गांव की 109 वर्षीय रामदुलैया ने पहली बार टीकाकरण कराकर खूब सुर्खिया बटोरी थी, उनकी हिम्मत की प्रशंसा पीएम मोदी ने भी मन की बात में की थी। इसके बाद गुरुवार को भगवती की भी चर्चा एक ही दिन में कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लेने के कारण खूब हुई।
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला को लाया गया अस्पताल
- फोटो : amar ujala
विस्तार
एक ओर जहां कोविड वैक्सीन को लेकर मारामारी मची हुई है या फिर कुछ लोग अभी भी वैक्सीन लगवाने से बच रहे हैं, ऐसे में को टीकाकरण कैंप में एक ही दिन में बुजुर्ग महिला को वैक्सीन की दोनों डोज लगा दी गई। मामला जानकारी में आया तो स्वास्थ्य कर्मियों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में महिला को एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया। जहां उसे आवश्यक इलाज भी दिया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. समीर प्रधान का कहना है कि परिस्थितियों वश गलती हुई है। फिर भी स्वास्थ्य कर्मियों को चेतावनी दी गई है। फिलहाल महिला की हालत सामान्य है।
विज्ञापन
बता दें कि गांव टीकाकरण के चलते गुरुवार को विकास खंड के जायघा गांव में टीकाकरण शिविर लगाया गया था। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। चिकित्सा अधीक्षक के मुताबिक भीड़ में ही गांव की 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला भगवती देवी पत्नी महेंद्र सिंह भी शामिल थी। भगवती पहली डोज लगवाने के बाद दूसरी मेज पर लग रही वैक्सीन के सामने बैठ गई। इस पर वहां बैठी महिला स्वास्थ्य कर्मी ने उन्हें दूसरी डोज भी उसी हाथ में लगा दी। कुछ देर बाद जब भगवती ने अपने साथ आए लोगों को यह बात बताई तो कैंप में हड़कंप मच गया। तत्काल ही सूचना चिकित्सा अधीक्षक को दी गई और फिर भगवती को तुरंत ही सीएचसी पहुंचाया गया। अधीक्षक ने बताया कि भगवती को तत्काल ही दूसरी दवाएं दी गई। इसके बाद से उनकी हालत सामान्य है और उन्हें घर भी भेज दिया गया है। इसके अलावा दोनों ही महिला कर्मी शीला और प्रीती को चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन
राम दुलैया के बाद भगवती की भी चर्चा
कोरोना काल में जालौन तहसील के एक गांव की 109 वर्षीय रामदुलैया ने पहली बार टीकाकरण कराकर खूब सुर्खिया बटोरी थी, उनकी हिम्मत की प्रशंसा पीएम मोदी ने भी मन की बात में की थी। इसके बाद गुरुवार को भगवती की भी चर्चा एक ही दिन में कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लेने के कारण खूब हुई।
विज्ञापन
बोले जिम्मेदार
एक ही दिन दूसरी वैक्सीन लगना मोबाइल में फीडिंग की भी गलती हो सकती है, जिसकी जांच कराकर कार्रवाई भी कराई जाएगी। हालंकि इससे टीका लगवाने वाले को कोई नुकसान नहीं होगा, क्योकि दूसरी डोज का काम सिर्फ इम्युनिटी को बढ़ाना होता है। -जिला टीकाकरण प्रभारी, डॉ संजीव प्रभाकर