फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   In the old envy, the young man brutally murdered with axe

नृशंस हत्या: पुरानी रंजिश में युवक को कुल्हाड़ी से काटा, तनाव के बाद छावनी में तब्दील हुआ गांव

Sun, 02 Feb 2020 08:50 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 02 Feb 2020 08:50 PM IST
विज्ञापन
In the old envy, the young man brutally murdered with axe
सांकेतिक तस्वीर
कानपुर में घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के परास गांव में रविवार को पुरानी रंजिश में युवक ने गांव के ही एक शख्स की कुल्हाड़ी से काटकर नूशंस हत्या कर दी। वारदात से गांव में तनाव की स्थिति बन गई है। जिसको देखते हुए भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन


इधर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से फरार आरोपी की तलाश में सर्विलांस, स्वाट और क्राइम ब्रांच को लगाया गया है।  परास गांव निवासी फरमान(40) गांव में तास खेल रहा था। दोपहर बाद करीब तीन बजे वहां पर गांव निवासी बड़कऊ सविता कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पुरानी खुन्नस को लेकर बड़कऊ फरमान से गाली-गलौज करने लगा। विरोध करते ही उसने फरमान पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिये। फरमान को मरणासन्न कर वह भाग निकला। ग्रामीणों ने तुरंत लहूलुहान फरमान सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से उसे डॉक्टरों ने हैलट रेफर कर दिया। हैलट के डॉक्टरों ने फरमान को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। गांव में तनाव की स्थिति पैदा न हो इसके लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सीओ रवि सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। उसके परिचितों से पूछताछ कर उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed