फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   In Rohini village, the farmers stopped the cattle in the council school

रोहिणी गांव में किसानों ने परिषदीय स्कूल में बंद किए छुट्टा गोवंश

Sat, 05 Feb 2022 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
In Rohini village, the farmers stopped the cattle in the council school
रोहनी गांव के परिषदीय स्कूल में बंद छुट्टा गोवंश। संवाद - फोटो : AKBARPUR
सिकंदरा। रोहिणी गांव में छुट्टा गोवंशों से परेशान किसानों ने शुक्रवार को मवेशियों को घेरकर परिषदीय स्कूल में बंद कर दिया। इसके साथ ही ग्रामीणों ने मवेशियों को किसी गोआश्रय स्थल में भेजने की मांग की।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक व कानून गो ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद खलिहान की जगह पर अस्थायी गोआश्रय स्थल बनाने का काम भी शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन

रोहिनी गांव में छुट्टा गोवंशों से परेशान किसानों ने शुक्रवार को 50 मवेशियों को घेरकर परिषदीय स्कूल में बंद कर दिया। मौके पर एकत्र ग्रामीणों ने गोवंशों को किसी आश्रय स्थल में भेजने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के अजय कुमार दीक्षित, विपिन कुमार, छोटू, बालकराम कटियार, विजय बंधु शुक्ला, धर्मेंद्र कुमार दीक्षित, प्रमोद कटियार, सुभाष दुबे, सरपंच दुबे, अमित कुमार, नीरज दीक्षित ने बताया कि रात दिन फसल की रखवाली करने के बाद भी उपज सुरक्षित बचाना मुश्किल हो रहा है।
गोवंशों से निजात दिलाने के लिए अधिकारी प्रयास नहीं कर रहे हैं। कड़ाके की ठंड में पूरी रात किसानों को खेतों में गुजारनी पड़ रही है। गेहूं, लाही, चना, मटर की फसलों को छुट्टा गोवंश ने बड़ा नुकसान पहुंचाया।
प्रधान प्रमोद कुमार ने बताया कि अस्थायी गो आश्रय स्थल बनाने के लिए लेखपाल जगह चिह्नित नहीं कर सके। इससे आश्रय स्थल का निर्माण नहीं कराया जा सका। पूर्व प्रधान दिनेश द्विवेदी ने घर के पास खाली पड़े प्लाट में अस्थायी आश्रय स्थल बनाने का सुझाव दिया।

वहीं कानून गो ने खलिहान की जगह पर अस्थायी आश्रय स्थल बनाने की बात कही। इसके बाद आश्रय स्थल बनाने की कवायद शुरू कर दी गई। प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्र, कानून गो नरेंद्र कुलश्रेष्ठ व पंचायत सचिव शिल्पा कटियार ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed