फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   in-laws removed her from the house, When the daughter was born

बेटी हुई तो ससुराल वालों ने घर से निकाला फिर मायके जाक पीटा, पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 14 Feb 2020 05:52 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 14 Feb 2020 05:52 PM IST
विज्ञापन
in-laws removed her from the house, When the daughter was born
सांकेतिक तस्वीर
यूपी के कन्नौज जिले में बेटी होने पर ससुराल वालों ने महिला को पीट कर घर से निकाल दिया। ससुरालीजनों का इतने में मन नहीं भरा तो महिला के मायके जाकर उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने महिला की तहरीर पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन


युसुफपुर भगवान मकरंदनगर निवासी सत्य प्रकाश दुवे ने बेटी प्रीती की शादी छह फरवरी 2006  श्रीकृष्ण मोहन तिवारी निवासी जी 3/6 रामेश्वर अपार्टमेंट नियर महाराज होटल रेडियम रांची झारखंड से की थी। शादी के बाद बेटी के जन्म होने के बाद से पति और ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताड़ित करने लगे और दो बार उसका गर्भपात भी कराया। इसके बाद  मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया।
विज्ञापन


पीड़िता मायके में आकर रहने लगी। पीड़िता का आरोप है कि 17 नवंबर 2019 को पति श्रीकृष्ण मोहन तिवारी, ननद कविता शुक्ला पुत्री हरिदत्त निवासी 93/1 साइन नंबर 01 किदवईनगर जी ब्लाक कानपुर नगर, सास सावित्री देवी, बविता शुक्ला निवासी जी 306 रामेश्वर आपर्टमेंट रेडियम रोड रांची, निवेश शुक्ला और ननद का बेटा मायके आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां तलाक देने की मांग करने लगे। विरोध करने पर सभी लोगों ने पिटाई कर दी। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर सभी लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed