फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   In-laws accused of dowry harassment, report says

Kanpur News: ससुरालियों पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप, रिपोर्ट

Wed, 22 Oct 2025 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
In-laws accused of dowry harassment, report says
चकरनगर। कंधेशी धार गढ़िया निवासी पूजा देवी ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। इससे पति, देवर और सास पर मारपीट, गाली-गलौज और दहेज उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। विवाहिता ने अपनी सुरक्षा की मांग की है। पीड़िता ने बताया कि 27 फरवरी 2008 को हिंदू रीति-रिवाज से दहेज दान देकर विवाह हुआ था। विवाह के बाद से ही पति रवि कुमार, देवर व सास उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। पिता के अतिरिक्त रुपये देने पर उत्पीड़न बंद किया था, लेकिन छह बेटियों को जन्म देने के बाद ससुराली फिर परेशान करने लगे। आरोप लगाया कि आठ अक्तूबर को जब वह घर पर काम कर रही थी, तभी पति और अन्य लोगों ने उसे एक अजनबी व्यक्ति के साथ जाने को कहा। विरोध करने पर सभी ने पीट दिया। वह मायके आ गई। अब फोन पर भी धमकियां दी गईं कि यदि मामला बाहर बताया तो अंजाम बुरा होगा। थाना प्रभारी निरीक्षक बलराम मिश्रा ने बताया पीड़िता की तहरीर पर पति, सास, देवर के खिलाफ महिला उत्पीड़न, मारपीट, जान से मारने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed