{"_id":"5f8eaba03b3aac481039259b","slug":"in-hamirpur-in-broad-daylight-woman-stabbed-a-neighbor-and-killed-with-a-knife","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: महिला ने पड़ोसी युवती को दी दर्दनाक मौत, सामने आए सच को जानकर हैरत में पड़ी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: महिला ने पड़ोसी युवती को दी दर्दनाक मौत, सामने आए सच को जानकर हैरत में पड़ी पुलिस
Tue, 20 Oct 2020 07:33 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 20 Oct 2020 07:33 PM IST
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर जिले के राठ में नगर के चरखारी रोड पर अपनी सहेली के साथ ब्यूटी पार्लर जा रही युवती की पड़ोसन ने चाकू मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खून से सना चाकू लेकर महिला कोतवाली की तरफ जाने लगी।
रास्ते में पुलिस की गाड़ी मिलने पर उसमें जाकर बैठ गई। हत्या करते समय चीख चीखकर कह रही थी कि और उसके पति से बात करेगी। चरखारी रोड निवासी रामप्रसाद सोनी ने बताया 2014 में उन्होंने पुत्री पूजा (25) की शादी जालौन जिले के उरई शहर के रामनगर निवासी रोहित सोनी से की थी।
दामाद जेवर बनाने का कारीगर है। जहां उसे काम मिलता है वहीं जाकर रहने लगता है। पूजा पांच साल से उसके साथ रह रही थी। मंगलवार दोपहर एक बजे पूजा मोहल्ले की ही अपनी सहेली श्रद्धा (20) पुत्री मनोज अनुरागी के साथ ब्यूटी पार्लर जा रही थी।
विज्ञापन
घर से कुछ दूरी पर पहले से घात लगाए बैठी मोहल्ले की सीमा पत्नी केके राजपूत ने अचानक उसपर चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगते ही पूजा चीखती हुई पास के एक घर के बरामदे में पहुंची।

जहां सीमा ने उसे पकड़कर चाकू से गर्दन पर कई वार किए। उसके गले से खून निकलने लगा। सूचना पाकर पहुंची पुलिस उसे सीएचसी ले गई। जहां डा. आलोक ने मृत घोषित कर दिया।
उधर पूजा की हत्या के बाद महिला खून से सना चाकू लेकर कोतवाली की ओर पैदल निकल गई। घटनास्थल से कुछ दूरी पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। सीओ अखिलेश राजन व कोतवाल केके पांडेय ने मौके पर पहुंच कर परिजनों से जानकारी ली।
पुलिस ने मृतका का मोबाइल जब्त कर लिया है। युवती की मौत से उसकी मां आशारानी, भाई देवपाल, जितेंद्र व पांच साल की पुत्री गौरी का रो रोकर बुराहाल है। कोतवाल केके पांडेय ने कहा महिला ने पति से संबंधों के शक में पड़ोसी युवती की हत्या की है। हत्यारोपी महिला को हत्या में प्रयुक्त चाकू समेत गिरफ्तार कर लिया है।

तमाशा देखती रही भीड़
जिस समय सीमा पड़ोसन पूजा की हत्या कर रही थी। पूजा की सहेली श्रद्धा उसे बचाने में जुटी रही। लोगों से बचाने की गुहार लगाती रही, लेकिन उसे बचाने कोई नहीं आया। घटना को अंजाम दे रही महिला सीमा चिल्ला चिल्लाकर कहती रही कि और उसके पति से बात करेगी। हत्या के बाद चाकू लेकर पैदल ही कोतवाली के लिए चल दी।
बेटी की हत्या से परिवार में आक्रोश
युवती की हत्या के बाद उसके परिजनों में आक्रोश है। भाइयों ने हत्यारोपी महिला के पति पर भी हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया है, जबकि मृतका की सहेली श्रद्धा साफ कह रही है कि हत्या सीमा ने अकेले की है।
इसी बात को लेकर परिजन काफी देर तक आक्रोश जताते रहे। कोतवाल केके पांडेय ने श्रद्धा के बयान लेने के साथ ही परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।