फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   In Chitrkoot, criminals are in high spirits, there is increased concern about security, about half a dozen murders have taken place in five days.

Chitrkoot News: अपराधियों के हौसले हैं बुलंद, सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता, पांच दिनों में हो चुकी है लगभग आधा दर्जन हत्याएं

Sun, 05 Jun 2022 04:33 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 05 Jun 2022 04:33 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में अपराधियों का हौसला बुलंद है। पुलिस कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति करके पल्ला झाड़ रही है। पिछले पांच दिनों में ही लगभग आधा दर्जन हत्याएं हो चुकी हैं, लेकिन किसी भी घटना का पर्दाफ़ाश करने में पुलिस सफल नहीं हुई है।

विज्ञापन
In Chitrkoot, criminals are in high spirits, there is increased concern about security, about half a dozen murders have taken place in five days.
दुष्कर्म व ताबड़तोड़ हत्याओं के विरोध में जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट जिले में दुष्कर्म व ताबड़तोड़ हत्याओं को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहर में जुलूस निकालकर विरोध जताया। मुख्यमंत्री को संबोधित चार सूत्री ज्ञापन नायब तहसीलदार को दिया। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष संतोषी लाल शुक्ला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कचहरी परिसर से हाथों में झंडे व बैनर लेकर जुलूस निकाला। तहसील परिसर में पहुंचकर प्रदर्शन किया।  नायब तहसीलदार को सौंपे पत्र में कहा गया कि जिले में इन घटनाओं को लेकर लोगों में दहशत है। सुरक्षा को लेकर लोगों में चिंता है। पुलिस प्रशासन घटनाएं रोकने में नाकाम साबित हो रहा है। किशोरी के साथ गैंगरेप और हत्या, पूर्व प्रधान की पीट पीट कर हत्या जैसी घटनाएं बता रही हैं कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। 

विज्ञापन

बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर सौंपा ज्ञापन
माकपा और भाकपा कार्यकर्ताओं ने जिले की बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर विरोध जताया। राज्यपाल को संबोधित सात सूत्री ज्ञापन एडीएम कुंवर बहादुर सिंह को सौंपा। ज्ञापन में बताया कि जिले में आए दिन किशोरियों और महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं। अपहरण कर हत्याएं की जाती हैं। गुंडे आए दिन लूटपाट कर रहे हैं। जिले में पांच दिन के अंदर दो किसानों की हत्या, एक पूर्व प्रधान की हत्या सहित एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई। इन मामलों में जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए। 

विज्ञापन

1. पूर्व प्रधान की हत्या का मामला
परिक्रमा मार्ग पर पूर्व प्रधान की लाठी-डंडे और सरिया से पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो नामजद और सात अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। आक्रोशित परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। हत्या की वजह भूमि विवाद ही बताया जा रहा है। बता दें कि चितरागोकुलपुर गांव के पूर्व प्रधान अच्छेलाल कोटार्य (52) शुक्रवार की सुबह लगभग छह बजे कामदगिरी की परिक्रमा करते बरहा हनुमान मंदिर के पास पहुंचे। पंचायत भवन के आगे डंडा-लाठी और सरिया लेकर नौ लोगों ने पीछे से उन पर हमला कर दिया। 

2. प्रेमिका का गला रेतकर प्रेमी ने लगाई फांसी

कोतवाली नगर क्षेत्र के दरदा (कनवारा) गांव में 32 वर्षीय शादीशुदा प्रेमिका की गला रेतकर हत्या कर देने के बाद प्रेमी ने भी फांसी लगा ली। चिल्ला थाना क्षेत्र के डिघवट गांव के रामप्रसाद ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी आशा निषाद अपने मायके दरदा गांव गई  थी। मंगलवार को आधी रात पड़ोसी गांव डिघवट में रहने वाला उसका प्रेमी हजरत (40) दीवार फांदकर घर के अंदर घुस आया। उसने छत पर सो रही आशा की गला रेतकर हत्या कर दी और खपरैल के रास्ते भाग निकला। घर पहुंचकर उसने भी फांसी लगा ली। 

विज्ञापन

3. जमीन के विवाद में किसान को गोलियों से भूना
पहाड़ी थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश में बुधवार की देर शाम ट्यूबवेल पर किसान को गोलियों से भून दिया। गोलियों की आवाज सुनकर घटनास्थल पहुंचे परिजन व ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। डाग स्क्वॉड व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने साक्ष्य इकट्ठा किए। पुलिस ने पांच रिश्तेदारों समेत सात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पहाड़ी थाना अंतर्गत ग्राम दरसेड़ा निवासी रमाशंकर द्विवेदी के अनुसार,  बुधवार शाम करीब छह बजे छोटे भाई गौरीशंकर द्विवेदी (40) के मोबाइल पर किसी ने फोन कर गांव के बाहर स्थित ट्यूबवेल पर बुलाया। भाई बगैर किसी को कुछ बताए ट्यूबवेल की ओर चला गया। करीब आधा घंटे बाद ट्यूबवेल की ओर से फायरिंग की आवाज सुनाई पड़ी।वहां पहुंचकर देखा तो, वो लहूलुहान अवस्था में पड़ा था। 

4. ट्यूबवेल में किसान की हत्या 
रैपुरा थाना क्षेत्र में ट्यूबवेल में सो रहे किसान की कुल्हाड़ी, डंडे और पत्थरों से कूंचकर हत्या कर दी गई। पुलिस अधीक्षक डाग स्क्वॉड व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट के साथ मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाए। मौके से खून से सना डंडा मिला है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। रैपुरा थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी रामसंवारे (60) बुधवार की शाम खाना खाकर ट्यूबवेल में सोने गए थे। गुरुवार को सवेरे दस बजे तक नहीं आने पर परिजन पहुंचे तो लहूलुहान देख होश उड़ गए। सिर पर कुल्हाड़ी व पत्थरों के हमले के निशान थे। 

5. नर्सिंग की छात्रा को पति ने पीटकर मार डाला
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के अछाह गांव में गुरुवार को सो रही पत्नी को पति ने पीट पीटकर मार डाला। वह एमपी के छतरपुर से नर्सिंग का कोर्स कर रही थी। यह अलग घर में रहते थे। घटना के बाद पति फरार हो गया। परिजनों का कहना है कि आरोपी मानसिक रूप से बीमार है। इलाज चल रहा है।  गुरुवार को सुबह करीब 5 बजे रसना देवी (20) घर में सो रही थी। कुछ दूर स्थित अपने मामा सुरेश के यहां से अपने घर पहुंचे पति असित पटेल ने रसना को डंडों से पीट दिया। सिर पर गंभीर चोट आने से वह मरणासन्न हो गई। इसके बाद पति असित घर से चला गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने रसना को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

6. किशोरी को अगवाकर सामूहिक दुष्कर्म
पहाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में घर के बाहर सो रही दलित किशोरी को अगवा कर दो युवकों ने दुष्कर्म किया। किशोरी की हालत बिगड़ने पर उसे कौशांबी जिले के मंझनपुर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुरुवार की रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की और शनिवार दोपहर मे तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं,  यह मामला पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद उलझ गया है। दुष्कर्म पीड़िता की गला दबाकर हत्या की गई है। इसमें बड़ा सवाल यह है कि अस्पताल में भर्ती होने के बाद किसने गला दबाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed